बॉलीवुड

Kajal Agarwal के घर गूंजी बेटे की किलकारियांं, जानें अभिनेत्री ने क्या रखा नन्हे मेहमान का नाम?

दक्षिण भारत की मशहूर हीरोइन काजल अग्रवाल के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। उनकी खुशी का इस समय कोई ठिकाना ही नहीं है। वहीं उनके पति गौतम किचलू भी पापा बनने के बाद इस समय सातवें आसमान पर नजर आ रहे हैं।

kajal agarwal

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू अपने बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। जब से काजल प्रेग्नेंट हुई थीं, तब से ही उनके बेबी की चर्चा हो रही थी। आखिरकार 19 अप्रैल को उनके घर में नन्हा मेहमान आ ही गया। क्या आपको पता है कि काजल और गौतम ने अपने नन्हे बेटे का क्या नाम रखा है, चलिए हम आपको बताते हैं।

साल की शुरुआत में ही दी थी गुड न्यूज

दक्षिण भारत में धूम मचा चुकी काजल अग्रवाल बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। यहां भी उनके काम को काफी पसंद किया गया था। कुछ समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी थी। उन्होंने अपने फैन्स को प्रेग्नेंट होने की जानकारी साल 2022 की शुरुआत में ही दी थी।

उन्होंने गौतम किचलू के साथ साल 2020 में विवाह किया था। शादी के डेढ़ साल बाद ही उन्होंने फैन्स को अच्छी खबर सुना दी थी। इसके बाद से वो सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव थीं। अपने बेबी बंप को वो अक्सर फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर किया करती थीं। कभी से उनके फैन्स उनके बेबी का वेट कर रहे थे।

जानें क्या रखा नन्हे मेहमान का नाम

19 अप्रैल को पैदा हुए बेटे का काजल अग्रवाल ने नाम भी रख दिया है। इस बात का खुलासा खुद उनकी बहन निशा अग्रवाल ने किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि काजल और गौतम ने मिलकर अपने बच्चे का नाम भी चुन लिया है। उनके बेटे को अब नील किचलू के नाम से जाना जाएगा। दोनों ने अपने बेटे के लिए यही नाम पसंद किया है।

kajal agarwal and gautam kichlu wedding

काजल की बहन ने सिर्फ नन्हे मेहमान का नाम ही रिवील नहीं किया है बल्कि काजल और जीजा के लिए खास नोट भी लिखा है। उन्होंने दोनों को पेरेंट बनने की बधाई दी है। साथ ही उस शाम का शुक्रिया अदा किया जिसने उन सबकी दुनिया को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। निशा ने कहा है कि नील को पाकर हम लोग बहुत खुश हैं।

काजल की तीन फिल्में हैं होल्ड

काजल अग्रवाल इस समय छुट्टी पर चल रही हैं। इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी थी। हालांकि अब उनको जल्द ही काम पर वापस लौटना होगा। इसकी वजह उनकी फिल्में जो होल्ड पर चल रही हैं। एक्ट्रेस ने विवाह के बाद ही कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ ही काम शुरू कर दिया था। अचानक सभी फिल्मों को बीच में होल्ड करना पड़ा था।

उनके पास इस समय तीन फिल्में जो होल्ड पर चल रही हैं। इनमें बड़े-बड़े सितारे उनके साथ नजर आने वाले हैं। वो आचार्य फिल्म में भी दिखने वाली हैं जिसमें चिरंजीवी और रामचरण भी हैं। इसके अतिरिक्त भी वो कई फिल्मों में नजर आएंगी। हालांकि प्रेग्नेंसी के बाद अपने पुराने फिगर में लौटना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

Back to top button