बॉलीवुड

बेड से अपने पापा को घूर रही ये क्यूट बच्ची अब है बॉलीवुड की टॉप हीरोइन, देखकर पहचान गए क्या?

बॉलीवुड में इस समय कई हीरोइनें धमाल मचा रही हैं। कुछ अपनी खूबसूरती से तो कुछ अपनी एक्टिंग के दम पर छाई हुई हैं। दर्शक भी इनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में कुछ जानकारियां लाए हैं जो आप जरूर जानना चाहते होंगे। उससे पहले आपके लिए एक चैलेंज है।

जिस एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उनकी बचपन की एक फोटो हम आपको दिखा रहे हैं। आपको देखकर बताना है कि वो कौन सी हीरोइन की बचपन की फोटो है। गौर से देखिए इस फोटो को, बच्ची बेड से अपने पापा को घूर रही है। क्या आप समझ पाए कि ये हीरोइन कौन है, अगर नहीं तो पूरी खबर पढ़िए और हीरोइन के बारे में जानिए।

ये है वो हीरोइन जिसकी हो रही है चर्चा

हम जिस हीरोइन को पहचानने का चैलेंज दे रहे थे वो बॉलीवुड में छाई हुई है। उनका नाम भूमि पेडनेकर है। जी हां ये बच्ची अब बड़ी होकर भूमि ही बन गई है क्योंकि ये उनके बचपन की तस्वीर है। भूमि इस समय सबसे सफल हीरोइनों में से एक हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती दिख रही हैं।

bhumi pednekar

भूमि को आपने उनकी फिल्म ‘दम लगाकर हइसा’ में देखा होगा। उस समय उन्होंने सिर्फ एक फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ा लिया था। इस फिल्म को सफलता भी मिली थी। इसी के साथ भूमि का भी करियर ग्राफ उछाल मार चुका था। बाद में दूसरी फिल्मों के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया और एकदम फिट हो गईं।

मुंबई में जन्मी हैं 32 साल की भूमि

18 जुलाई 1989 को मुंबई में जन्मी भूमि इस समय 32 साल की हो गई हैं। उनके पिता सतीश पेडनेकर और माता का नाम सुमित्रा है। उन्होंने समत आरएसबी आर्या विद्या मंदिर से पढ़ाई की है। एक्टिंग से पहले ही उन्होंने फिल्म लाइन में अपना करियर शुरू कर दिया था। वो यश राज बैनर में सहायक निर्देशक हुआ करती थीं।

bhumi pednekar

यहां पर उन्होंने फिल्मों के बारे में जाना और समझा। इसके बाद इसी कंपनी के साथ उनको तीन फिल्में करने का अवसर मिल गया। साल 2015 में उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ ‘दम लगाकर हइशां’  के साथ करियर शुरू किया। इस फिल्म ने उनको रातों रात स्टार बना दिया। इसके बाद उनकी झोली में कई और फिल्में भी आईं।

कामयाब फिल्में देकर बन गईं स्टार

भूमि पेडनेकर ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया। इनमें टॉयलेट एक प्रेमकथा को काफी सराहा गया। वहीं उन्होंने शुभ मंगल सावधान में भी काम किया। इस फिल्म को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उन्होंने वेब सीरिज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वो ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आईं।

BHUMI PEDNEKAR

भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो ‘द लेडी किलर’ मूवी में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ हीरो अर्जुन कपूर दिखाई देंगे। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। अपने फैन्स के लिए वो फोटोज भी पोस्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने कई बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की थी।

Back to top button