बॉलीवुड

कब और कैसे मिले थे ऐश्वर्या-अभिषेक? कैसे हुआ प्यार? जाने इनकी लव स्टोरी का असली सच

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड के पॉपुलर लव कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बड़ा पसंद करते हैं। कपल ने 20 अप्रैल 2007 को शादी रचाई थी। इस शादी को पूरे 15 साल हो चुके हैं। ऐसे में क्या आप ने कभी सोच कि दोनों की लव स्टोरी आखिर शुरू कैसे हुई थी? कैसे जूनियर बच्चन ने विश्व की सबसे सुंदर लड़की को शादी के लिए राजी किया? चलिए दोनों की सालगिरह पर इनकी लव लाइफ से जुड़े दिलचस्प किससे जानते हैं जानते हैं।

ऐसे हुई ऐश-अभिषेक की मुलाकात

अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय से पहली बार स्विटनजरलैंड में मिले थे। तब ऐश ‘ओर प्यार हो गया’ की शूटिंग कर रही थी। इसमें बॉबी लीड हीरो थे। अभिषेक स्विटनजरलैंड में एक फिल्म की लोकेशन देखने आए हुए थे। तब वे हीरो नहीं प्रोडक्शन ब्वॉय थे। उनकी बॉबी देओल से अच्छी दोस्ती थी। इसलिए दोनों मिले थे। तभी बॉबी ने ऐश्वर्या को अभिषेक से मिलवाया था।

इसके बाद अभिषेक ने 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिर वे ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में दिखाई दिए। फिल्म में फैंस ने दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया। इसके बाद 2006 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने कई फिल्में साथ की। गुरु, उमराव जान और धूम 2 के दौरान दोनों को एक दूसरे संग ज्यादा समय बिताने का मौका मिला।

जब अभिषेक ने किया ऐश्वर्या को प्रपोज

अभिषेक और ऐश्वर्या धूम 2 के दौरान एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। तब दोनों ने पहली बार एक दूसरे के प्रति कुछ महसूस किया था। फिर न्यूयॉर्क में फिल्म गुरु के प्रीमियर के दौरान अभिषेक बच्चन ने मौका देख ऐश्वर्या राय को प्रपोज कर डाला। वे होटल की एक बालकनी में घुटने के बल बैठ गए। फिर उन्होंने रिंग निकाल और ऐश से पूछा कि ‘क्या आप मुझ से शादी करेंगी?’ ऐश ने तुरंत हां बोल दिया। यह सुन अभिषेक खुशी से झूम उठे।

एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि वे दिन रात यही सपने देखते थे कि काश ऐश्वर्या उनकी लाइफ में आ जाए। आखिर उनका ये सपना पूरा हुआ। एक और दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने ऐश को प्रपोज करते समय जो रिंग पहनाई थी वह असली हीरे की नहीं बल्कि नकली थी। उन्होंने वह रिंग गुरु फिल्म के सेट से ली थी।

aishwarya and abhishek

अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल को जलसा बंगले में शादी की थी। ये शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। इसमें ऐश्वर्या राय ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस सोने का काम किया हुआ था। तब इस साड़ी की कीमत 75 लाख रुपए थी। इसके बाद कपल एक महीने के लिए यूरोप हनीमून मनाने गए थे। शादी के 15 साल बाद भी कपल में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

Back to top button