बॉलीवुड

आलिया के बाद सुनील शेट्टी की बेटी बनेगी दुल्हन, KL राहुल संग लेगी 7 फेरे, जाने शादी की डेट

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन खूब चल रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द ही बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के घर भी शहनाई बज सकती है। दरअसल सुनील की बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग 7 फेरे ले सकती है। तो ये शादी कब होगी? इसे लेकर क्या-क्या तैयारी चल रही है? ये सब जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहिए।

आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें कई मौकों पर एकसाथ देखा जा चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों कई दफा अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। जैसे अभी 18 अप्रैल को केएल राहुल का बर्थडे था। ऐसे में आथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। इसे देख फैंस भी बड़े खुश हो गए थे। उन्हें दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है।

sunil shetty

KL राहुल से शादी करेगी आथिया शेट्टी?

बताया जा रहा है कि आथिया और राहुल का रिलेशनशिप अब नेक्स्ट लेवल पर पहुंच चुका है। ऐसे में दोनों ने अब शादी करने का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो सुनील शेट्टी का परिवार भी इस शादी से बेहद खुश है। वे केएल राहुल को काफी पसंद करता है। शेट्टी परिवार ने तो अभी से शादी की तैयारियां करना भी शुरू कर दी है।

आथिया शेट्टी और केएल राहुल साउथ इंडियन रीति रिवाजों (South Indian wedding ceremony) से शादी राचाएंगे। दरअसल सुनील शेट्टी मेंगलौर के मुल्की के रहने वाले हैं। वह एक मेंगलौरियन तुलू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं सनील के होने वाले दामाद राहुल भी मेंगलौर के ही रहने वाले हैं। ऐसे में दोनों तरफ से शादी फुल साउथ इंडियन स्टाइल से धूमधाम से होगी।

इस महीने में ले सकते हैं फेरे

शादी की डेट को लेकर अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है। लेकिन सबकुछ सही रहा तो कपल साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी आथिया या राउल की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं का गया है। इसलिए हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं। फिलहाल फैंस सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को क्रिकेटर केएल राहुल की दुल्हनिया बनता देखने के लिए बेताब हैं।

काम की बात करें तो आथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में 2017 में ‘मुबारका’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2018 में नवाबजादे और 2019 में मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थी। इसके बाद उन्हें किसी और फिल्म में नहीं देखा गया। न ही उनकी कोई आगामी फिल्म की चर्चा है।

Back to top button