बॉलीवुड

फिल्में रहीं सुपरहिट मगर ये हीरोइनें हो गईं सुपर फ्लॉप, लिस्ट में हैं इन 5 हसीनाओं के नाम

बॉलीवुड में मशहूर होना भी आसान नहीं है। आपकी फिल्म की सफलता ही इसका पैमाना नहीं है। अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड में किसी हीरोइन की फिल्म सुपरहिट हो जाए तो वो स्टार बन जाती हैं तो ऐसा नहीं है। हम आपको 5 हसीनाओं से मिलवाने जा रहे हैं। इनकी फिल्में तो सुपरहिट रहीं लेकिन ये सभी सुपर फ्लॉप हो गईं।

आशिकी की अनु अग्रवाल

90 के दशक में एक फिल्म आई थी। इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था। खासकर प्यार करने वाले जोड़े इस फिल्म और इसके गानों को लेकर क्रेजी हो गए थे। इस फिल्म का नाम ‘आशिकी’ था। फिल्म में राहुल राय हीरो तो अनु अग्रवाल हीरोइन थीं।

anu agarwal

पहली ही फिल्म में अनु अग्रवाल हिट रही थीं। आशिकी ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। रातों रात अनु को सफलता मिल गई थी। हालांकि इसके बाद दर्शकों ने उनको पसंद ही नहीं किया। वो सुपर फ्लॉप हीरोइन की लिस्ट में आ गईं और गुमनाम हो गईं।

मुन्नाभाई की ग्रेसी सिंह

संजय दत्त की एक फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस ने भी बॉलीवुड में खूब धूम मचाई थी। इस फिल्म में संजय दत्त मुन्ना भाई तो उनका चेला सर्किट जो अरशद वारसी बने थे। दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया था। फिल्म की हीरोइन ग्रेसी सिंह थीं।

ग्रेसी सिंह की ये मूवी सुपर हिट रही थी। इसके बाद वो एक और गजब की फिल्म गंगाजल में नजर आई थीं। इसके बाद उनको भी दर्शकों ने पसंद करना छोड़ दिया। ग्रेसी बॉलीवुड से गायब हो गई और सुपर फ्लॉप की लिस्ट में उनका नाम आ गया।

तेरे नाम की भूमिका चावला

सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ ने भी दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया था। सनकी आशिक का किरदार सलमान ने बखूबी निभाया था। भूमिका चावला इस फिल्म की हीरोइन थीं और ये मूवी भी सुपरहिट रही थी।

bhumika chawla and salman

इसके बाद भूमिका अभिषेक के साथ ‘रन’ फिल्म में दिखीं। वहीं ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में भी नजर आईं। इसके बाद वो भी गुमनामी में कहीं खो गईं। उनको बॉलीवुड में टिकने की जगह ही नहीं मिली। इनका नाम भी फ्लॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में है।

आशिक बनाया आपने की तनुश्री दत्ता

इस लिस्ट में तनुश्री दत्ता का नाम भी शामिल है। वो भी सुपर फ्लॉप एक्ट्रेस हैं। हालांकि एक समय उनका क्रेज खूब चढ़ा था। ‘आशिक बनाया आपने’ मूवी में इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी।

tanushri dutta

इसके बाद एक के बाद एक फ्लॉप फिल्म वो देने लगीं। इससे दर्शकों ने उनको नापसंद कर दिया। बॉलीवुड में उनको काम मिलना ही बंद हो गया तो उन्होंने भी दूरी बना ली। अब इनका शुमार भी फ्लॉप हीरोइनों में होता है।

रॉक ऑन की प्राची देसाई

फ्लॉप हीरोइनों की इस लिस्ट में प्राची देसाई भी हैं। टीवी से फिल्मों में आई प्राची देसाई ने भी कुछ फिल्मों में गजब का काम किया। ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘रॉक ऑन’  और ‘बोल बच्चन जैसी मूवीज में वो नजर आई थीं।

उनको देखकर लगा था कि वो अच्छी हीरोइनों को टक्कर देने वाली हैं। फिर अचानक ही वो भी गुमनामी में चली गईं। उनका सिक्का भी बॉलीवुड में नहीं चल सका।

Back to top button