समाचार

सोने से लदा दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड..पैर BMW पर: जहांगीरपुरी इलाके का ‘डॉन’ है अंसार

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुए दंगों के मास्टरमाइंड अंसार को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। अंसार का अपराध की दुनिया से पुराना नाता है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद अंसार इलाके में ‘बैड कैरेक्टर’ के रूप में लिस्टेड है। पुलिस ने साल 2009 में पहली बार अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।

जहांगीरपुरी में हिंसा मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश होते समय पुष्पा फिल्म का झुकेगा नहीं वाला इशारा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बन गया था। इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू के साथ शराब की बोतलें और गहनों से सजी उनकी तस्वीरें सोमवार को सामने आईं

अवैध धंधों से जुड़ा है अंसार

पुलिस की फाइल में अंसार इलाके में अवैध शराब और जुआ रैकेट चलाने वाला क्रिमिनल है। अंसार को पुलिस कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। 13 साल पहले मोहम्मद अंसार को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया था। 2013 में उसे नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अंसार पर महिला को पर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और एक महिला के शील भंग या रेप करने का मामला दर्ज किया गया था।

गैरकानूनी तरीके से जुटाई संपत्ति की जांच

पुलिस ने टीओआई को बताया कि अंसार जुआ सर्किट में जाना जाता था। एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया, जुए का रैकेट चलाने के साथ ही साथ-साथ खुद भी जुआ खेलता है। अंसार के खिलाफ तीन बार जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें पहली बार साल 2011 में और दो बार 2019 में केस दर्ज हुआ था। उसे एक पुलिसकर्मी की पिटाई करने के लिए उठाया गया था।

उस पर आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 186 (स्वेच्छा से निर्वहन में किसी भी लोक सेवक को बाधित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा अंसार को उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए कई बार पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था। पुलिस अब उसकी अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।

Back to top button