बॉलीवुड

शादी के बाद दीपिका ने रणवीर को काबू में करने का निकाला ये नायाब तरीका, एक्टर ने खुद बताया हाल

बॉलीवुड के बेस्ट कपल का अगर आप जिक्र करें तो एक जोड़ी हमेशा ही जबान पर आ जाती है। ये जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की है। दोनों ही एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। बिजी होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे का ख्याल भी रखा करते हैं। शादी के बाद से ही दीपिका और रणवीर का प्यार बढ़ता जा रहा है।

deepika padukone and ranveer singh

शादी के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह को काबू में किया हुआ है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि जब वो अविवाहित थे तो काफी बेकाबू थे। दीपिका ने उनको काबू में करने का नायाब तरीका निकाल लिया। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि वो अनूठा तरीका क्या है जिसने एक्टर को काबू कर लिया।

साल 2018 में की थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। इससे पहले दीपिका रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि रणबीर ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद उनका दिल टूट गया तो रणवीर सिंह उनकी जिन्दगी में आ गए। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

deepika padukone and ranveer singh

इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। उनकी शादी बॉलीवुड की लोकप्रिय शादियों में से एक थी। शादी के बाद से ही दोनों बिजी होने के बाद भी एक दूसरे के लिए वक्त निकाला करते हैं। वहीं सोशल मीडिया में भी ये कपल काफी एक्टिव रहता है और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

18-18 घंटे काम करते थे रणवीर

शादी से पहले रणवीर सिंह बेकाबू हुआ करते थे। ये बात उन्होंने खुद स्वीकार की है। उनका कहना था कि उनको अपना काम इतना पसंद है कि वो 18-18 घंटे काम किया करते थे। वो कहते हैं कि उस समय उनका मन हुआ करता था कि वो पूरा दिन बस काम ही करते रहें। इसके लिए वो दिन और रात भी नहीं देखते थे।

रणवीर सिंह ने ये चौंकाने वाला खुलासा खुद ही किया है। वो कहते हैं कि वो उनके काम से ऑब्सेस्ड थे। शादी से पहले उनकी लाइफ में कोई बैलेंस ही नहीं था। वो जीरो वर्क लाइफ बैलेंस पर काम करते थे। हालांकि उन्होंने पत्नी की तारीफ की कि शादी के बाद उन्होंने कैसे उनके जीवन को काबू में किया।

जानें कैसे दीपिका ने किया पति को काबू

रणवीर सिंह ने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी ने उनको काबू में करने का तरीका निकाला। एक्टर ने बताया कि दीपिका ने शादी के बाद उनका वर्क कैलेंडर देखना शुरू किया। कैलेंडर के हिसाब से ही उन्होंने काम और जीवन के बीच बैलेंस बनाया। वो हमेशा सुनिश्चित करती थीं कि बैलेंस कभी न बिगड़े।

deepika padukone and ranveer singh

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ‘जयेशभाई जोरदार’ है जो जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म में वो गुजराती युवक का किरदार निभा रहे हैं। जल्द ही आने वाली इस फिल्म में बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। वहीं दीपिका के पास भी कई फिल्में हैं। जिनमें वो नजर आने वाली हैं।

Back to top button