अध्यात्म

1 सप्ताह में पलट जाएगा इन राशियों का भाग्य, बुधदेव की कृपा से बनोगे मालामाल

ज्योतिष शास्त्र हमारे जीवन से जुड़े कई राज खोलता है। ये हमे भविष्य से जुड़ी घटनाओं के बारे में भी बताता है। ऐसा वह 12 राशियों और उनसे संबंधित ग्रहों से करता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर ग्रह की एक निश्चित अवधि होती है। वह इस अवधि के समाप्त होने पर ही एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जब ये ग्रह राशि परिवर्तन होता है तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।

इस बार 25 अप्रैल को बुध ग्रह शुक्र की स्वराशि वृषभ में गोचर करने वाला है। बुध को बुद्धि, व्यापार, धन लाभ इत्यादि का कारक माना जाता है। ये आपकी कुंडली में शुभ हो तो पैसा और तरक्की सब मिलता है। इस बार बुध के गोचर से 3 राशियों की चांदी रहने वाली है। ऐसे में 25 अप्रैल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। तो चलिए जाने कि इन्हें कौन-कौन से लाभ बुध ग्रह देंगे।

मेष राशि

बुध के राशि परिवर्तन का मेष राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। चुकी बुध का गोचर मेष के दूसरे भाव में हो रहा है, इसलिए इन्हें धन लाभ होगा। ये पैसा अचानक कहीं से भी मिल सकता है। इसलिए किसी भी अच्छे अवसर को हाथ से जाने न दे। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल करना हो तो ये समय उत्तम है। बुध मेष के तीसरे व छठवें भाव का स्वामी भी है। ऐसे में आपका पराक्रम भी बढ़ेगा। वहीं भाई-बहन आपका हर स्थिति में साथ देंगे।

कर्क राशि

बुध गोचर से कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बौछार आ जाएगी। यह गोचर इनकी राशि के 11वीं भाव में हो रहा है। इसके चलते इनकी आय में वृद्धि होगी। वहीं करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होगा। नए वाहन या मकान का सुख मिल सकता है। अपनों से संबंध मधुर बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। भाग्य साथ देगा। शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि

बुध राशि के गोचर से सिंह राशि वालों को बहुत लाभ होगा। ये गोचर इनके 10वें भाव में होगा। इससे इनके करियर में ग्रोथ होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नई और अच्छी जॉब के ऑफर आएंगे। जॉब में प्रमोशन के चांस बाढ़ जाएंगे। आपके काम की तारीफ होगी। बॉस आप से खुश रहेगा। किस शुभ काम से यात्रा हो सकती है। धन की कमी नहीं रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। सीनियर लोग आपकी हेल्प करेंगे। घर में खुशियों का महौल रहेगा। रुका धन मिल जाएगा। अटके काम पूर्ण होंगे।

Back to top button