दिलचस्प

पति से हुई लड़ाई तो पत्नी ने बेड पर ही बना डाली दीवार, देखें झगड़ा सुलझाने की अनोखी जुगाड़

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा पति-पत्नी का जोड़ा होगा जिसके बीच लड़ाई नहीं होती है। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होना बेहद आम है। जब दो अलग-अलग सोच वाले इंसान एक ही छत के नीचे रहते हैं तो लड़ाई जरूर होती है। आमतौर पर जब कपल में लड़ाई-झगड़ा होता है तो वह एक दूसरे से बातचीत बंद कर देते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं। हालांकि ये सब कुछ ही देर की बात होती है। बाद में दोनों बोलने लगते हैं।

लड़ाई हुई तो पत्नी ने बेड पर बना दी असली दीवार

आप ने भी पति-पत्नी को कई बार लड़ाई-झगड़े करते देखा होगा। इस दौरान वे कई अजीब हरकतें करते हैं। लेकिन आज हम आपको पति-पत्नी का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपक दंग रह जाएंगे। आप ने आज से पहले ऐसा कभी नहीं देखा होगा। ‘पति-पत्नी के बीच नफरत की दीवार पैदा हो गई है।’ ये बातें आप ने जरूर सुनी होगी। यहां दीवार असली की नहीं होती है। बस एक मिसाल दी जाती है। लेकिन एक पत्नी ने तो लड़ाई के बाद असली की दीवार खड़ी कर दी।

दरअसल इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी बेड पर बैठे हैं। दोनों एक दूसरे से नाराज हैं। इस बेड पर एक ईंटों की दीवार भी है। इस दीवार को पत्नी असली ईंट और सीमेंट से बना रही है। बेड पर ईंटों की दीवार वाला नजारा देखने में बड़ा ही अजीब लगता है। उधर पति भी अपनी पत्नी की इस हरकत से खुश नजर नहीं आता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देख लोग खूब हंस रहे हैं।

लोग बोले- आइडिया बुरा नहीं है

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rising.teching नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। यह वीडियो लोगों को बड़ा हंसा रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेन्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “लड़ाई बातचीत से सुलझेगी, दीवार खड़ी करने से नहीं।” फिर दूसरे ने लिखा “मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉडर्न समाधान।” फिर एक कमेन्ट आता है “वैसे आइडिया बुरा नहीं है। मैं भी अपने पति के साथ ये ट्राय करूंगी। कम से कम उनके खर्राटे तो नहीं सुनाई देंगे।” बस ऐसे ही और भी मजेदार कमेंट्स आने लगे।

वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा? यदि मजा आया तो इसे अपने पार्टनर के साथ शेयर करें। जरा देखें उन्हें ये आइडिया कैसा लगता है। वैसे हमारी भी यही सलाह है कि लड़ाई-झगड़े बातचीत और शांति से सुलझाएं ना कि ऐसे दूरी बना कर।

Back to top button