राशिफल

Rashifal 20 April: आज गणेश जी इन 5 राशि वालों के धन-धान्य में करेंगे वृद्धि, मिलेगी अपार सफलता

हम आपको बुधवार 20 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। उच्‍च पदस्‍थ अधिकारियों का पूरा पूरा सहयोग मिलेगा। रुपए पैसों की आवक अच्‍छी बनी रहेगी। पति पत्‍नी में आपसी मतभेद दूर होंगे। बुजुर्गों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है। आपके द्वारा नौकरी के लिए की गई सभी प्रयासों के परिणाम का समय आ गया है। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा आपको लाभदायक परिणाम दे सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको आज सच्चा प्यार हासिल हो सकता है। आपको अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। परिवार से सराहना पाएंगे। देर रात तक बाहर रहना और ज्यादा खर्च करने से बचें। भौतिक सुख साधनों पर खर्च अधिक होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाएंगे। फि‍जूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष में किसी से अनबन हो सकती है। अकारण कार्यों में विलंब होगा। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद रहेगा। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पैसों से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। इस बात का ध्‍यान अपने व्‍यवहार के साथ ही खान-पान में भी ध्‍यान रखें। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपके मन में किसी काम को लेकर कोई आईडिया आ सकता है। आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। प्रेमी के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सरकारी कर्मचारियों के साथ अनावश्यक विवाद में उलझने से बचें। कार्यस्थल पर योग्यता के हिसाब से चीजों में बदलाव शुरू कर दें। बेहतर परिणाम मिलने से आपके आसपास और घनिष्ठ लोग भी उत्साहित होंगे। आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मन को सकारात्मक बनाए रखना है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में विस्तार भी हो सकता है। आज किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कुछ मामलें उलझ भी सकते हैं। आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त किया जा सकता है। यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी। किन्तु थकावट से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

लोभ में आकर कोई गैरकानूनी काम बिल्कुल न करें। आज आप समय और मौको का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे और पुराने नुकसान को फायदे में बदलने की कोशिश भी करेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। आज गरीब और जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्य अनुकूल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंददायक कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। दिल से जुड़े मामलों में आप गंभीर होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज चारों तरफ खुशियों भरा माहौल होगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। मनोरंजन का वक्त नहीं है, अभी अपना ध्यान अपने करियर पर ही दें। लाभकारी अवसर आज मिल सकते है। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतें। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। संपत्ति सम्बंधित मामलों में आपको सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नई जिम्मेदारी के साथ नया पद मिल सकता है। पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। बनता हुआ काम रूक जाएगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर छोटा-मोटा वाद-विवाद हो सकता है आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें‌। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है‌। दूसरों के मामले में दखल न दें। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके सभी बिगड़े हुए काम प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बन जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने की जरूरत है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज मंदिर में जाकर पूजा करें और एक तेल का दीपक जला दें। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी।

आपने Rashifal 20 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button