समाचार

ससुर ने बीवी को साथ नहीं भेजा तो दामाद ने कर दिया कांड, चुपचाप नाबालिग साली को बुलाया और…

साली और जीजा के रिश्ते में मजाक तो आम बात है। कभी कभार ये रिश्ता सवालों में भी आ जाता है। कुछ ऐसा ही केस बिहार राज्य से सामने आया है। यहां भी जीजा और साली के रिश्ते पर दाग लग गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में इन दोनों की ही चर्चा हो रही है। लोग दोनों को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

मामला सिर्फ इतना था कि ससुर ने अपनी बेटी को दामाद के साथ जाने से मना कर दिया था। बस इतनी सी बात पर दामाद बौखला गया और उसने ऐसा कांड कर दिया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। जीजा ने अपनी नाबालिग साली को बुलाया और फिर जो किया वो आपको हैरान कर देगा।

गरखा इलाके की है घटना

ये हैरान करने वाला मामला छपरा से सामने आया है। यहां के गरखा इलाके में जीजा और साली के कांड की चर्चा हर घर में हो रही है। हर कोई इनके रिश्ते पर सवाल उठा रहा है। यहां के उत्तर कदना गांव में ये केस हुआ है जहां जीजा ने ससुराल में बड़ा कांड कर दिया। जिसके बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया।

लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने पूरा मामला पुलिस को बताया। उनका कहना है कि कृष्णा राम नाम के युवक के साथ उन्होंने अपनी बेटी सुकांती का विवाह किया था। शुरू में तो सब ठीक रहा फिर वो उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर बेटी उनके पास चली आई थी।

धमकी देता था दामाद

बेटी सुकांति मारपीट से परेशान हो गई थी और वापस नहीं जाना चाहती थी। पिता ने भी उसका साथ देने का वादा कर दिया था। इसी बीच उनका दामाद घर आया और अपनी बीवी को ले जाने की जिद करने लगा। पिता ने साफ कह दिया कि वो उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। जब तक वो अपनी आदत नहीं सुधारेगा, वो बेटी को विदा नहीं करेंगे।

आरोपी कृष्णा राम कई बार अपने ससुराल आया था। वो किसी भी तरह अपनी बीवी को साथ ले जाना चाहता था। हालांकि हर बार उसको खाली हाथ ही लौटना पड़ता था। इसी बीच उसने धमकी देनी शुरू कर दी थी। वो कहता था कि अगर उन्होंने सुकांति को नहीं भेजा तो वो उनकी छोटी बेटी को अगवा कर ले जाएगा।

साली को बाइक पर बैठाकर ले गया दामाद

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 साल की बेटी शाम को खेत में गई थी। काफी समय हो गया लेकिन वो वापस नहीं आई तो उनको चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने पता किया तो गांव वालों ने बताया कि उनका दामाद छोटी बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गांव से भगाकर ले जा रहा था।

इसी के बाद उन्होंने आरोपी दामाद के खिलाफ नाबालिग बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अकबरपुर गांव में रहने वाले कृष्णा के खिलाफ दरियापुर थाने में केस भी दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये केस प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button