रिलेशनशिप्सस्वास्थ्य

प्यार में दिल जोरों से क्यों धड़कता है? जाने लव से ब्रेकअप तक शरीर में क्या हलचल होती है

प्यार बहुत ही प्यारी चीज होती है। इसका एहसास ही अलग लेवल का होता है। हालांकि इस प्यार के पीछे कई कैमिकल लोचा भी होता है। आप ने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि जब से मुझे प्यार हुआ है मुझे भूख प्यास नहीं लग रही। रातों की नींद उड़ गई है। वहीं जब किसी का ब्रेकअप हो जाता है तो वह हर दम उदास रहता है। फिर उसका किसी काम में मन नहीं लगता है। ये सभी चीजें शरीर में मौजूद अलग-अलह हॉर्मोन की वजह से होती है। आज हम इन्हीं से जुड़ी दिलचस्प बातें जानेंगे।

कुछ ऐसे होते हैं प्यार वाले हॉर्मोन

प्यार से लेकर ब्रेकअप तक, हर सिचूऐशन में शरीर में अलग-अलह हॉर्मोन रिलीज होते हैं। जैसे जब हम किसी को देखते है और वह शख्स हमे पसंद आता है तो दिल की धड़कन अचानक से बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तब शरीर में डोपामीन नाम के हॉर्मोन की मात्रा बढ़ने लगती है।

इसी तरह जब हम अपनी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, पति-पत्नी, लवर इत्यादि के साथ होते हैं तो हमारे दिल, दिमाग और शरीर को अच्छा महसूस होता है। ये सब सेरेटोनिन नाम के हॉर्मोन के चलते होता है। वहीं जब कोई हमे प्यार से छूता है तो शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हॉर्मोन रिलीज होता है। इस हॉर्मोन से दो लोगों के बीच भरोसा व प्यार बढ़ता है।

ब्रेकअप की सिचूऐशन में ऑक्सीटोसिन और डोपामीन इन दोनों हॉर्मोन की मात्रा घटने लगती है। इसके चलते मन में खुशी का भाव कम हो जाता है। हम उदास रहने लगते हैं। मन में कई बुरे ख्याल आते हैं। मन को कुछ भी अच्छा नहीं लगता है।

शरीर में कौन सा हॉर्मोन क्या करता है?

हॉर्मोन से हम खुश भी होते हैं, दुखी भी होते हैं और हमे गुस्सा भी आता है। शरीर में हर कार्य के लिए एक अलग हॉर्मोन होता है। जैसे सोमेट्रोपीन हमारी हाइट बढ़ाता है। एस्ट्रोजन एक सेक्स हॉर्मोन होता है जो महिलाओं की कामुक इच्छा बढ़ाता है। वहीं पुरुषों का सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन होता है। जब हमे नींद आती हाई तो शरीर डोपामीन और मेलाटॉनिन हॉर्मोन रिलीज करता है।

पेनक्रिया, किडनी, टेस्टीज, ओवरी, थायमस, थायराइड और दिमाग में मौजूद पीनियल ग्लैंड जैसी जगहों से भी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। इसके अलावा दिमाग में एक पिट्यूटरी ग्लैंड होता है। ये बॉडी में जीतने भी हॉर्मोन होते हैं उन सबको रेगुलेट करता है। हम ये भी कह सकते हैं कि हॉर्मोन हमारे तन को मन से जोड़ता है। इसलिए जब हमे किसी से सच्चा प्यार होता है तो हम उसे तन-मन से प्यार करते हैं।

Back to top button