दिलचस्प

पोती की विदाई में दादी का हुआ बुरा हाल, दुल्हन ने ऐसे प्यार से संभाला, Video भावुक कर देगा

एक बेटी घर की लक्ष्मी होती है। उसके रहने से घर में चहल-पहल रहती है। वह घर में सभी की खूब केयर करती है। ऐसे में जब उसकी शादी का टाइम आता है तो सभी इमोशनल हो जाते हैं। उनकी बेटी शादी के बाद ससुराल चली जाती है। उसके जाते ही घर सुनसान हो जाता है। काटने को दौड़ता है। इसलिए जब बेटी की विदाई होती है तो हर कोई फूट-फूट कर रोने लगता है। इन दिनों बेटी की विदाई का ऐसा ही भावुक वीडियो वायरल हो रहा है।

पोती की विदाई में भावुक हुई दादी

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदाई हो रही है। वह ससुराल जाने से पहले अपनी दादी से मिलने आती है। अपनी पोती को देखते ही दादी की आंखों से आंसूओं कि धारा बहने लगती है। वह खूब रोती है। उसे इस बात का बुरा लगता है कि अब उसकी लाड़ली पोती घर में उसके साथ नहीं रहेगी। हालांकि दुल्हन भी बड़ी समझदार होती है। वह खुद रोने के बजाय दादी को चुप कराती है।

दुल्हन दादी के गले लगती है। उनके आंसू पोंछती है। उनसे कहती है कि मैं हमेशा के लिए नहीं जा रही हूं। सिर्फ 10 किलोमीटर दूर ही जा रही हूं। आप जब कहोगे आप से मिलने आ जाऊंगी। ये पूरा नजारा देखने में बड़ा ही भावुक कर देता है। दादी और पोती के बीच का ऐसा प्यार लोगों की आंखें भी नम कर रहा है।

लोग बोले- काश हमारी दादी भी ऐसी होती

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देख लोगों को अपनी दादी, बेटी, पोती याद आ गई। वीडियो को इंस्टाग्राम पर nooriyat_mua नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। लोग वीडियो देख खूब प्यार लूटा रहे हैं। कुछ को अपनी विदाई भी याद आ रही है।

एक यूजर ने लिखा “काश, मेरे पास भी इतना प्यार करने वाली दादी होती।” फिर दूसरे ने कहा “दादी को अपनी पोती से बहुत प्यार होगा। तभी वह इतना रो रही है।” वहीं एक यूजर लिखता है “विदाई का पल हमेशा भावुक करने वाला ही होता है। हर कोई पिघल जाता है।” एक अन्य यूजर कहता है “ये वीडियो देख मुझे अपनी बहन की विदाई याद आ गई। मैं भी खूब रोया था।” बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nooriyat Mua (@nooriyat_mua)

Back to top button