दिलचस्प

दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं चुना भीख मांगने का रास्ता, मेहनत कर लोगों को खिलाता है टेस्टी खाना

हमारी लाइफ में थोड़ी सी भी तकलीफ आ जाए तो हम काम न करने का बहाना बना लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारते हैं। कड़ी मेहनत करते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दिव्यांग शख्स (Differently Abled Man) को ही ले लीजिए। इस शख्स के दोनों हाथ नहीं है। लेकिन फिर भी वह घर बैठने या भीख मांगने की बजाय मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमा रहा है।

दोनों हाथ नहीं फिर भी कुशलता से बना रहा चाउमीन

हम आए दिन कई हट्टे-कट्टे और सही-सलामत लोगों को बेरोजगार घूमते या भीख मांगते देखते हैं। लेकिन यह दिव्यांग शख्स खुद्दार निकला। इसे घर बैठ मुफ़्त की रोटियां नहीं तोड़ना है। न ही किसी से भीख में पैसे लेने है। ये तो मेहनत कर अपना पेट पालना चाहता है। इसके अंदर की लगन और जज्बा देख लोग इसके फैन बन रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों चाउमीन बनाता एक दिव्यांग शख्स बड़ा वायरल हो रहा है। इस शख्स का एक हाथ तो बिल्कुल भी नहीं है। वहीं दूसरा हाथ भी आधा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद वह बड़ी कुशलता के साथ ठेले पर चाउमीन बना रहा है। वह अपने आधे अधूरे हाथ से ही सारे सॉस डालता है और चाउमीन को कढ़ाई में हिलाता है।

दिव्यांग शख्स का जज्बा देख खुश हुए लोग

इस शख्स को इस तरह काम करता देख दिल गदगद हो जाता है। हम भी एक बार सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। यदि हार न मानी जाए और कोशिश की जाए तो हर मुसीबत का हल है। हम हर कठिन हालातों से बाहर निकल सकते हैं। ये दिव्यांग शख्स इसका जीता जागता उदाहरण है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

समाज में कुछ लोग दिव्यांगों के प्रति हिन भावना भी रखते हैं। उन्हें वह मान सम्मान नहीं देते हैं। उनके हाथ का बना कुछ खाते नहीं है। उनसे दूर रहते हैं। ये सभी चीजें गलत हैं। वे भी समाज का हिस्सा है। उन्हें भी बाकी लोगों के समान ट्रीट करना चाहिए। फिलहाल आप इस मेहनती दिव्यांग लड़के का वीडियो देख लीजिए। इसे देख आपके चेहरे पर भी एक मुस्कान आ जाएगी। आप इससे प्रेरित होंगे।

बता दें कि इस खूबसूरत वीडियो को ट्विटर पर राहुल मिश्रा नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कमेन्ट कर दिव्यांग शख्स के जज्बे की मिसाल दे रहे हैं। कृपया आप भी इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर कर दूसरों को प्रेरित करें।

Back to top button