बॉलीवुड

मीडिया रणबीर-आलिया के पीछे भागती रही, इधर इस फेमस एक्टर ने चुपके से ले लिए 7 फेरे, देखें Photos

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के चर्चे हर जगह छाए हुए हैं। सोशल मीडिया से न्यूज चैनल तक, हर कोई इन्हीं की शादी के गुण-गान गा रहा है। इस बीच फिल्म और टीवी का एक मशहूर सितारा चोरी-चुपके 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गया। किसी को इसका पता ही नहीं चल। वह तो अब तस्वीरें सामने आई तो इस बात का खुलासा हुआ। दरअसल हम यहां फेमस फेमस वीजे और एक्टर साइरस साहूकार (Cyrus Sahukar) की बात कर रहे हैं।

शादी के बंधन में बंधे साइरस साहूकार

साइरस साहूकार ने 15 अप्रैल को अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मल्हारा (Vaishali Malahara) से शादी रचा ली। ये शादी अलीबाग में हुई। शादी में कपल के करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त मौजूद रहे। साइरस और वैशाली एक दूसरे को पिछले 6 सालों से डेट कर रहे थे। शादी में दोनों कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी।

इस शादी में टीवी और फिल्म जगत के कुछ खास सितारें भी शामिल हुए। इसमें श्रुति सेठ, मिनी माथुर, देवराज सान्याल, समीर कोचर जैस सेलेब्स शामिल हैं। इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शादी में कपल बहुत मस्ती-मजाक करता नजर आ रहा है।

दूल्हा-दुल्हन के लुक ने जीता दिल

शादी में दूल्हा-दुल्हन का लुक बड़ा आकर्षक रहा। इस दौरान सायरस गुलाबी रंग की पगड़ी और सफेद शेरवानी पहने दिखाई दिए। इसमें वे बड़े हैंडसम दिखे। वहीं वैशाली लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आई। वे भी दुल्हन बनी बहुत प्यारी लग रही थी। पूरी शादी में कपल का रोमांटिक अंदाज छाया रहा।

सायरस साहूकार और वैशाली मल्हारा की जोड़ी साथ में एकदम परफेक्ट लग रही थी। इनकी शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स के बधाई संदेशों का ताता लग गया। हर किसी को कपल की शादी की तस्वीरें खूब पसंद आई।

ऐसा रहा करियर

काम की बात करें तो सायरस ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में बतौर एमटीवी वीजे से की थी। इसके बाद वे कई टीवी शोज और इवेंट्स होस्ट करते दिखाई दिए। वे ‘ओम जय जगदीश’, ‘रंग दे बसंती’, ‘दिल्ली 6’, ‘खूबसूरत’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दिए। इन दिनों वे अमेजन प्राइम वीडियो के शो ‘माइंड द मल्होत्रा’ में दिखाई दे रहे हैं।

वहीं उनकी नई नवेली बीवी वैशाली मल्हारा की बात करें तो वह पेशे से एक एक्ट्रेस, डायरेक्टर और मॉडल हैं। वे फिल्म और टीवी दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस की है। उन्हें कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘Upstarts’ में निकिता के रोल में देखा गया था। वे शॉर्ट फिल्म ‘Stepping Out of EVERYDAY’ को डायरेक्ट भी कर चुकी हैं। इसके अलावा वे कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दे चुकी हैं।

Back to top button