बॉलीवुड

रणबीर-आलिया के रिसेप्शन में ‘मिस्टर इंडिया’ बन गए शाहरुख खान, कार के अंदर ही हो गए गायब

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ही इन दिनों पूरे बॉलीवुड में छाए हुए हैं। अब ऐसा हो भी क्यों न, दोनों ने नई-नई शादी जो की है। 14 अप्रैल को शादी की फिर 16 अप्रैल को ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन को भी शादी की ही तरह खास अंदाज में मनाया गया। एक से एक बड़े सितारों ने दोनों के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की।

मीडिया वाले भी रिसेप्शन वेन्यू के बाहर ही जमे हुए थे। कोई भी सेलिब्रिटी आए, मीडिया वाले फौरन वहां पहुंच जा रहे थे और किस सितारे ने क्या पहना है, उनका गेटअप फौरन कैप्चर कर रहे थे। हालांकि शाहरुख खान के मामले में मीडिया को सफलता नहीं मिली। वो मिस्टर इंडिया की तरह कार में ही गायब हो गए।

14 अप्रैल को सादगी से हुई थी शादी

ranbir kapoor and alia bhatt

रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी वजह से दोनों की शादी का लोग काफी इंतजार कर रहे थे। कपूर खानदान की इस शादी को नीतू कपूर ने काफी सीक्रेट रखा हुआ था। अंत में पता लगा कि शादी 14 अप्रैल को उनके खानदानी घर वास्तु में होने जा रही है। इसके बाद वहां मीडिया का जमावड़ा शुरू हो गया।

वैसे दोनों की शादी बेहद सादगी भरे अंदाज में की गई। कम मेहमानों को ही शादी में बुलाया गया था। कपूर खानदान के लोग और चंद दोस्तों की मौजूदगी में ही रणबीर और आलिया एक दूजे के हो गए। इसके बाद कपूर परिवार ने ग्रेंड रिसेप्शन देने का प्लान पहले से ही बनाया हुआ था। 16 अप्रैल को रिसेप्सन पार्टी रखी गई।

रिसेप्शन में पहुंचे तमाम बड़े सितारे

जैसे की उम्मीद थी, उनकी रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नजर आए। इनमें कपूर खानदान के ही करीना, करिश्मा से लेकर सैफ अली खान तक नजर आए। वहीं उनके खास दोस्त और दिग्गज सितारे भी दिखे। मलाइका अरोड़ा हों या अर्जुन कपूर या फिर डायरेक्टर करण जौहर, सबका अलग अंदाज नजर आया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी अपने प्रेमी अदार जैन के साथ नजर आईं। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम भी वहां आए। उनके साथ ही अभिनेता आदित्य सील अपनी बीवी अनुष्का रंजन के साथ रणबीर की पार्टी में दिखे। इसी बीच शाहरुख खान और गौरी की एंट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मिस्टर इंडिया बन गए शाहरुख खान

शाहरुख खान भी पार्टी में पत्नी गौरी खान के साथ आए। हालांकि दोनों अलग-अलग गाड़ियों से पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख की एंट्री सबसे हैरान करने वाली थी। वो गाड़ी के अंदर तो थे लेकिन किसी को नजर नहीं आ रहे थे। मीडिया वालों के लिए वो मिस्टर इंडिया बन गए थे। गाड़ी के अंदर ही वो गायब हो गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


असल में शाहरुख खान अपने लुक को रिवील नहीं करना चाहते थे। इसी वजह से उनकी गाड़ी को काले कपड़े से ढंक दिया गया था। मीडिया वाले गाड़ी के अंदर शाहरुख खान की एक फोटो के लिए तरसते रहे लेकिन उनका लुक कैप्चर नहीं कर सके। शाहरुख आए और चले भी गए लेकिन किसी के हाथ उनकी एक फोटो भी नहीं लग सकी।

Back to top button
?>