राशिफल

राशिफल 8 अगस्त 2017 : ये 5 राशी वाले रहें आज संभल कर

8 अगस्त 2017, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 8 August 2017 .

राशिफल 8 अगस्त 2017 –

मेष (Aries):

गणेश जी कहते हैं आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। जिससे आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने को सज्य होंगे। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके ऊपर रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। मित्रों से आपको पूरा समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। आर्थिक मामलों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी उर्जा का स्तर आज उंचा रहेगा। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है।

वृषभ (Taurus):

आज आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें। विरोधी वर्ग पराजित होंगे। राजनैतिक प्रभुत्व और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को और अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। मित्रों और स्नेहजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और लाभ प्राप्त होगा। मानसिक तनाव अधिक होने से मन बेचैन रहेगा। इस कारण आप महत्वपूर्ण निर्णय नही ले पाएंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी छोटी-मोटी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी और वो अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठा पाएंगे।

मिथुन (Gemini):

आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है, आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं।

कर्क (Cancer):

गणेश जी कहते हैं प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है। किसी भी वाद-विवाद से बचे। आज आप निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग हैं। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। रुके हुए काम का विकास होगा। परिवारजनों की सलाह से लाभ होगा। वाहन धीमी गति से चलाएं। जमीन संबंधी विवाद हो सकता है।

सिंह (Leo):

आज आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। आपकी पुरानी परेशानियों का आज कोई समाधान मिल सकता है। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जो आपके लिए काफी उपयोगी होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे जिद में अपना ही नुकसान कर लेंगे। अपनो के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कन्या (Virgo):

गणेश जी कहते हैं आज आपके अटके काम पूरे होंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं। बातचीत में नरमी बरतें। विवादस्पद मामले सुलझेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। आपसे सभी लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें रहेंगी। हर कदम सोच समझ कर उठायें। कोई ऐसी बात या परिस्थिति भी आपके सामने आएगी, जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। भावुकता मैं गलत निर्णय लेने से बचें चुनौतियों से घबराने की बजाए उनका मुकाबला करें। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। आप आज सामने आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकेंगे। अपना काम खुद करे और खुद को संयम में रखें।

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra):

आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी खुशी मिलेगी। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है।

वृश्चिक (Scorpio):

आज आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। भाई-बहनों में सहयोग की भावना रहेगी। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी वर्ग हावी होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य का जबरदस्त दबाव होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। संतान सुख मिलेगा। राजनैतिक अस्थिरता बनी रहेगी। भौतिक ऐश्वर्य के संसाधनों में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।

धनु (Sagittarius):

आज के दिन आपको किसी खास से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। नए सौदे कारोबार को मजबूती प्रदान करेंगे। समर्पण की भावना से काम में जुटे। युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा जानते-बूझते गलती कर बैठेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपको ऑफिस के कामों सफलता मिलेगी। किसी से किया हुआ विवाद सुलझ सकता है।

मकर (Capricorn):

आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरतेंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा व्यापार में बढ़ोतरी होगी दिल खुश रहेगा। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सोंप सकते हैं। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ (Aquarius):

आज कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। साथ ही साथ आज अपने कार्यो पर अकदम खरे उतरेगे। अगर आप ने किसी प्रोजेक्ट में काफी समय से पैसा लगाया है वो आज आपका पुरा होने वाला है। आज आपको अपनी जिंदगी से बहुत कुछ सिखने को मिलेगा धन के योग बने हुए है। परिवार को आज आप कोई खुश खबरी सुना सकते है। आज आपका दिल पहले से ज्यादा खुश नजर आंने वाला है। साथ ही साथ आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है।

मीन (Pisces):

आज कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। आज धन के नये स्त्रोत जुड़ सकते है। आज आपको धन लाभ होने के पुरे पुरे योग बनते नजर आ रहे है। आज आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। अटके काम सहज ही पूरे होंगे। कार्यशैली से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। परिजनों के सहयोग से उलझे काम सुलझा लेंगे। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदें हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

Back to top button