बॉलीवुड

शहनाज नहीं इस लड़की की मोहब्बत में पागल थे सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो देखकर बोलेंगे-ये तो अप्सरा है

टीवी की जोड़ियों की जब भी बात होती है, कई नाम सामने आते हैं। इनमें से एक जोड़ी है जो हमेशा से सबकी फेवरिट रही है। इस जोड़ी के फैन्स लाखों में हैं। वैसे दुखद बात ये है कि ये जोड़ी अब टूट गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं सिड-नाज की जोड़ी की जो अब जोड़ी तो नहीं रही लेकिन फैन्स अपने दिल में इस कपल को बसाये हुए हैं।

siddharth shukla

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला तो अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका असमय निधन हो गया जिस वजह से शहनाज गिल और उनकी जोड़ी टूट गई। हालांकि ही लोग जानते होंगे कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के लिए नहीं इस लड़की के प्यार में दीवाने थे। चलिए हम आपको उस लड़की के बारे में जानकारी देते हैं।

shehnaaz gill and siddharth shukla

बिग बॉस में बनी थी SIDNAZ की जोड़ी

बिग बॉस में एक जोड़ी काफी हिट हो गई थी। ये जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की थी। दोनों की ये जोड़ी पूरे बिग बॉस में छा गई थी। शहनाज की सिद्धार्थ के लिए मोहब्बत देखते ही बनती थी। वहीं सिद्धार्थ भी शहनाज को चाहते थे। इस जोड़ी ने ऐसा कमाल कर दिया था कि लोगों ने इनका नाम ही SIDNAZ रख दिया था।

shehnaaz gill and siddharth shukla

हालांकि इनकी जोड़ी टिक नहीं सकी। कुछ समय पहले सिद्धार्थ को सोते समय हार्ट अटैक हो गया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। सिद्धार्थ के जाने के गम में शहनाज कई दिनों तक बाहर ही नहीं निकली थीं। उन्होंने ही सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार की रस्में भी की थीं। आज भी वो सिद्धार्थ के प्यार में ही डूबी रहती हैं।

इस लड़की के प्यार में पागल थे सिद्धार्थ शुक्ला

वैसे तो सिद्धार्थ और शहनाज आज भी दर्शकों के दिल में बसा करते हैं। फिर भी कम ही लोगों को पता होगा कि सिद्धार्थ शहनाज के प्यार में नहीं बल्कि किसी और के प्यार में पागल थे। अरे हम उस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं जिसका नाम Broken But Beautiful 3 है। इस वेबसीरीज में सिद्धार्थ को प्यार में पागल दिखाया गया है।

जिस लड़की के प्यार में सिद्धार्थ को पागल दिखाया गया है वो एक्ट्रेस सोनिया राठी हैं। इस वेब सीरीज में वो सिद्धार्थ की प्रेमिका बनी हैं। शो में सिद्धार्थ उनको पागलों की तरह चाहते हुए दिखते हैं। उनके चक्कर में वो बाल बढ़ा लेते हैं। उनकी आंखों के नीचे काले धब्बे हो जाते हैं। रिश्ता टूटने के बाद भी वो प्रेमिका के घर के चक्कर लगाते दिखते हैं।

हरियाणा की रहने वाली हैं सोनिया राठी

सोनिया राठी एक्ट्रेस हैं और वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। उन्होंने अपना करियर Broken But Beautiful 3 से शुरू किया। इसमें उनके लवर सिद्धार्थ बने थे जिनका नाम अगस्त्य था। वहीं सोनिया का नाम रूमी था। वैसे सोनिया ने पहले डांसिंग से करियर को शुरू किया था। उनका एक यू ट्यूब चैनल भी है।

अपने चैनल में वो डांस से जुड़े वीडियो डालते रहती हैं। इनमें वो पुराने गानों पर नृत्य करते दिखती हैं। उनके फैन्स उनकी डांसिंग को काफी पसंद भी करते हैं। सोनिया पहले अमेरिका में रहती थीं। यहीं पर उन्होंने डांस सीखा था। उनके भाई अंकुर राठी हैं। वो फोर मोर शॉट्स’, ‘MOM: मिशन ओवर मार्स’ जैसी वेब सीरीज में काम कर चुके हैं।

Back to top button