बॉलीवुडविशेष

रणबीर-आलिया की शादी के बीच रानू मंडल भी बनी दुल्हन, गाया कच्चा बादाम, वायरल हुआ Video

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का गाना गाकर रातों-रात स्टार बनने वाली रानू मंडल एक बार फिर सुर्खियों में आई है। अपने पहले गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना रिलीज होने के बाद रानू मंडल को हर कोई जानने लगा था। देखते ही देखते उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी थी। हालांकि फिर ये सितारा जल्द ही गायब हो गया। लेकिन एक बार फिर रानू मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में रानू मंडल दुल्हन बनी नजर आ रही है और वह गाना गाते हुए भी दिखाई दे रही। आइए जानते हैं रानू मंडल के इस नए वीडियो के बारे में..

रानू मंडल ने गाया ‘कच्चा बादाम’
वायरल हो रहे इस वीडियो में रानू मंडल पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता भुवन बढयाकर का मशहूर गाना ‘कच्चा बादाम’ गा रही है। हालाँकि, इस गाने को रानू मंडल ने अपनी आवाज में कॉपी किया है और उन्होंने इसे अपने अंदाज में गाया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू मंडल दुल्हन बनी हुई नजर आ रही है और वह इस ड्रेस में कच्चा बादाम गा रही है। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर किसने शेयर किया यह अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इंस्टाग्राम, टि्वटर और फेसबुक जैसे कई प्लेटफार्म पर रानू मंडल का यह नए वीडियो धमाका मचाया हुआ है।


सोशल मीडिया पर मजाक बनीं रानू मंडल
रानू मंडल के इस नए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कोई रानू मंडल की तारीफ कर रहा है तो कोई उनका मजाक बना रहा है। गौरतलब है कि रानू मंडल साल 2019 में ‘प्यार का एक नगमा है’ गाने से काफी चर्चा में रही थी। इस दौरान रानू मंडल रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी और उन्हें मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया ने फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के लिए गाने के ऑफर दिए थे।


इसके बाद तो जैसे मानो रानू मंडल की किस्मत ही खुल गई। लेकिन फिर अचानक से रानू मंडल गुमनामी की जिंदगी जीने लगी। कहा जा रहा है कि, रानू मंडल वापस पुराने घर में चली गई है। फिलहाल रानू के पास कोई काम नहीं है, वहीं कोरोना वायरस के चलते रानू की फाइनेंसियल स्थिति भी खराब हो गई है।

बचपन का प्यार गाना भी गा चुकी है रानू मंडल
बता दें, पिछले दिनों रानू मंडल ने भी ‘बचपन का प्यार’ गाना भी गाया था। लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर रानू मंडल का ये वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को सेकर्ड अड्डा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था जिसमें रानू बचपन का प्यार गाती दिखाई दे रही थी।

Back to top button