समाचार

आज धरती से टकराएगा सूरज से आ रहा तेज तूफान, नासा की चेतावनी-लोगों को हो सकती है ये बड़ी परेशानी

सूरज से लाखों किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा तेज तूफान आज यानि 15 अप्रैल को धरती से टकराने वाला है। इस तूफान की वजह सूरज में मची हुई खलबली है। इसी के बाद यहां से तूफान ने जन्म लिया है जो अब पृथ्वी तक पहुंच रहा है। ये तूफान भू चुंबकीय है जो धरती पर भी बड़ी परेशानी बनने जा रहा है।

ये तूफान शुक्रवार को पृथ्वी से टकराएगा। इसके बाद भी इसका बुरा प्रभाव शनिवार तक बने रहने की आशंका जताई जा रही है। इस तूफान की गति करीब 16 लाख किमी प्रति घंटा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये गति चौंकाने वाली है। नासा की चेतावनी है कि लोगों को इस तूफान से ये परेशानी हो सकती है।

क्या होते हैं सौर तूफान

सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि सौर तूफान क्या होते हैं। असल में ये भू चुंबकीय क्षेत्र का एक जरूरी व्यवधान होता है। ये तब पैदा होता है जब सौर विकिरण ग्रह के हर ओर आकाश के वातावरण में कुशलतापूर्वक एनर्जी ट्रांसफर करता है। इस दौरान परिवर्तनशीलता मैग्नेटिक फील्ड में वर्तमान प्रवाह, प्लाज्मा व क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला देती है। इस कारण तूफान आते हैं।

आप इन तूफानों की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि एक भयंकर तूफा जी4 या जी5 हमारी धरती पर जनजीवन को रोक भी सकता है। वहीं ये तूफान धरती पर उन उपकरणों को पूरी तरह से तबाह भी कर सकता है जो बिजली से चलते हैं। ऐसे ही एक तूफान ने टेस्ला के 40 उपग्रहों को बर्बाद कर दिया था।

जानें क्या होगा धरती पर रहने वालों पर असर

अब हम आपको बताते हैं कि इसका धरती पर रहने वाले लोगों पर क्या असर हो सकता है। अमेरिकी एजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमास्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे कई देशों के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ सकता है। ये तूफान कई देशों में बिजली गुल कर सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान की वजह से धरती के कई हिस्सों में रेडियो ब्लैक आउट भी हो सकता है। रेडियो सिग्नल गड़बड़ा सकते हैं। इसके अलावा कमजोर पावर ग्रिड को ये तूफान खराब भी कर सकता है। इसकी वजह से कई देशों में बिजली उड़ सकती है और लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं लोगों के मोबाइल में भी खराबी आ सकती है।

ऊंचाई वाले इलाकों को ज्यादा समस्या

सौर तूफान के नुकसान उन लोगों को ज्यादा उठाने होंगे जो ऊंचाई वाले इलाकों में रहते हैं। वहां पर तूफान का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां बिजली गुल होने से लेकर रेडियो सिग्नल ब्लैक आउट की समस्या ज्यादा हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि कम या मध्यम ऊंचाई वाली जगहों पर रहने वाले लोगों को उतना नुकसान नहीं होगा।

Back to top button