विशेषसमाचार

जवान लड़की देख कर ली थी शादी, 24 घंटे भी नहीं हुए और दुल्हन ने कर दिया कांड

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में रुपचंद नाम के एक शख्स रहते हैं। उनकी लाइफ इतने दिनों से बहुत अच्छी चल रही थी। वे सिंगल लाइफ जी रहे थे। फिर एक दिन बुध सिंह नाम के शख्स ने उन्हें शादी का लड्डू खाने का लालच दिया। बोला ‘भाई शादी कर लो। ऐसे अकेले जिंदगी नहीं कटती है। मेरी नजर में एक भोली भाली लड़की है। पूरे परिवार को संभाल लेगी।’

शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई दुल्हन

रुपचंद शख्स की बातों में आ गया। उसने शादी का मन बना लिया। पहले घरवालों को बताया। वह भी मान गए। फिर पूरा परिवार 4 मार्च 2022 को अजमेर गया। वहां से पूजा नाम की लड़की को ब्याह कर जयपुर ले आया। शादी के बाद हर कोई खुश था। लेकिन शादी को 24 घंटे ही थे कि दुल्हन बड़ा कांड कर गई। वह घर से बाजार जा रही हूं कहकर निकली। लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। शाम से रात हो गई। पति ने बहुत खोजा लेकिन नहीं मिली।

जिन लोगों ने पूजा से शादी करवाई थी उन्होंने भी उसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। लेकिन घर से नई नवेली दुल्हन का भागना ही काफी नहीं था, कि एक और बड़ा खुलासा हुआ। घर में रखे कैश और लाखों के गहने गायब थे। पूजा सबकुछ चुराकर ले गई थी। जल्द ही रुपचन्द समझ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। वह बिना समय बर्बाद किए पुलिस के पास मदद मांगने गया।

पुलिस कर रही तलाश

रुपचन्द ने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। उसने पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसका कहना है कि इन सभी लोगों ने ही उसे शादी का झांसा देकर पहले जाल में फँसाया और फिर घर में चोरी करवा दी। ये शादी भी एक फर्जी विवाह था। पीड़ित के अनुसार उसके घर से करीब ढाई लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर चोरी हुए हैं।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। उन्होंने धोखाधड़ी की पूरी जानकारी ली। अब वे एक-एक कड़ी को आपस में जोड़ केस को सॉल्व करने की राह पर चल रहे हैं। उन्हें शक है कि लुटेरी दुल्हन इसके पहले और कई लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की ऐसी वारदातें कर चुकी हैं। फिलहाल पुलिस दुल्हन समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Back to top button