बॉलीवुड

गर्भवती होने से क्यों डरती थीं मंदिरा बेदी, इंटरव्यू में बताई थी वजह, मनाएंगी अपना 50वां बर्थडे

आपको 90 के दशक का एक टीवी शो जरूर याद होगा। उस मशहूर सीरियल का नाम ‘शांति’ था। इस शो से घर-घर पहचान बनाने वाली नायिका कोई और नहीं बल्कि मंदिरा बेदी थीं। जी हां आज भी वो 90 के दशक वाली शांति ही लगती हैं। उनकी उम्र मानो उसी दशक में अटक सी गई है।

कल यानि 15 अप्रैल को मंदिरा बेदी अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। जी हां एक्ट्रेस अब 50 साल की हो जाएंगी। वो भले ही अपनी उम्र से आधी लगती हों लेकिन उनकी रियल एज यही है। क्या आपको पता है कि अभिनेत्री को प्रेग्नेंट होने से डर लगा करता था। आखिर क्या थी इसके पीछे की वजह, चलिए हम आपको बताते हैं।

1972 में कोलकाता में हुआ था जन्म

मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस की वजह से काफी मशहूर हैं। वो कल अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। उनका जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने टीवी शो शांति से अपनी पहचान घर-घर में कायम कर ली थी। उनको लोग इसी नाम से जानते थे। उनका असली नाम तो लोगों को बाद में पता लगा।

mandira bedi

मंदिरा को फिट रहने का काफी शौक है। उनकी फिटनेस को आप सोशल मीडिया में देख भी सकते हैं। वो हेल्दी फूड ही खाना पसंद करती हैं। इसी कारण वो 50 साल की होने के बाद भी एकदम दुबली पतली और फिट नजर आती हैं। वो काम और फिटनेस के बीच संतुलन बनाने की वजह से काफी पॉपुलर हैं।

वेलेनटाइन डे पर की थी शादी, अब नहीं रहे पति

मंदिरा बेदी ने वेलेनटाइन डे यानि 14 फरवरी 1999 के दिन शादी की थी। उनके पति मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राज कौशल थे। दोनों को विवाह के 11 साल के बाद बच्चा हुआ था। मंदिरा ने बेटे का नाम वीर रखा। वहीं उन्होंने 2 साल पहले एक बेटी को भी गोद लिया। इसका नाम उन्होंने तारा रखा।

वैसे मंदिरा बेदी इस समय अकेले ही दोनों बच्चों की देखभाल कर रही हैं। हाल ही में उनके पति राज कौशल की मौत हो गई। उनको हार्ट अटैक हो गया था। तबसे वो काफी अकेली रह गई हैं। हालांकि उन्होंने पति की मौत के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अपने दम पर ही दोनों बच्चों को पाल रही हैं।

जानें क्यों प्रेग्नेंट होने से डरती थीं मंदिरा बेदी

मंदिरा और राज की शादी के 11 साल बाद बच्चा हुआ था। अगर आप सोच रहे होंगे कि उनमें से किसी को सेहत से जुड़ी कोई समस्या थी तो ऐसा नहीं था। असल में मंदिरा प्रेग्नेंट होने से डरती थीं। इसकी वजह उन्होंने खुद एक टीवी इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने कहा था कि काम न मिलने की वजह से वो गर्भवती होने से डरती थीं।

मंदिरा का कहना था कि उनको लगता था कि अगर वो गर्भवती हो गईं तो उनका करियर ही खत्म हो जाएगा। फिर उनको कोई काम नहीं देगा। इसी वजह से 11 साल बाद वो मां बनीं। मंदिरा को ‘वोदका डायरीज’ में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से वो टीवी पर कम ही नजर आ रही हैं। उन्होंने फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है।

Back to top button