विशेषसमाचार

Amazon में लगी भारतीय युवक की जॉब, सालाना कमाएगा 1.11 करोड़ रुपये, जानें कौन सा किया कोर्स?

भारतीय युवक भी अब अपनी प्रतिभा के दम पर पूरी दुनिया में छाने लगे हैं। उनको विदेशी कंपनियां करोड़ों रुपये के पैकेज पर रखने लगी हैं। ऐसे ही एक भारतीय युवक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस युवक की AMazon कंपनी में जॉब लग गई है। वो अब सालाना 1.11 करोड़ रुपये के पैकेज पर नौकरी करने जा रहा है।

जिस युवक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। यहां के शिमला में विपिन शर्मा नाम के युवक ने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है। उसने इतनी बड़ी कंपनी में अपनी प्रतिभा के दम पर नौकरी हासिल कर ली है। उसके हुनर की चर्चा अब पूरे प्रदेश में होने लगी है।

नवोदय विद्यालय से की है पढ़ाई

हिमाचल का लड़का विपिन शर्मा नवोदय विद्यालय में पढ़ा हुआ है। उसने स्कूल की पढ़ाई ठियोग के नवोदय स्कूल और गोवा से की थी। वो शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज था। उसके पिता सरकारी स्कूल में गणित पढ़ाते हैं। उनका नाम रमेश शर्मा हैं जबकि माताजी घर संभालती हैं। दोनों बेटे की कामयाबी से बहुत खुश हैं।

12वीं के बाद विपिन ने इंजीनियर बनने का फैसला लिया। उसने चिताकारा विवि में एडमिशन लिया और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई भी की। यहां से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उसको कैंपस प्लेसमेंट में अच्छी नौकरी भी मिल गई थी। यहां पर वो साला 15 लाख रुपये के पैकेज में काम कर रहा था।

ऐसे मिली अमेजॉन कंपनी में नौकरी

विपिन ने अपनी बीटेक की पढ़ाई कोरोना काल के दौरान ही पूरी की थी। इस दौरान नौकरियों का संकट था, इसके बाद भी उसको कॉलेज प्लेसमेंट मिल गया था। वो दिल्ली में नौकरी कर रहा था। यहां पर उसका सालाना पैकेज 15 लाख रुपये थे। इसी दौरान अमेजॉन कंपनी ने ऑनलाइन टेस्ट रखे थे।

विपिन ने भी जॉब के लिए अप्लाई कर दिया। उसने पहले ऑनलाइन टेस्ट पास किया। इसके बाद उसका इंटरव्यू हुआ। विपिन ने साक्षात्कार भी सफलता के साथ निकाल लिया। अब विपिन को नौकरी मिल गई है। उसको 1.11 करोड़ रुपये के पैकेज पर रखा गया है। ये जॉब उसको जुलाई से आयरलैंड में करनी होगी।

हिमाचल के होनहारों ने दिखाया है अपना हुनर

ऐसा नहीं है कि सिर्फ विपिन ने ही सफलता पाई है। हिमाचल के कई होनहारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। जनवरी में ही नीरव गनाटे ने अमेजॉन में 1.05 करोड़ के पैकेज पर नौकती पाई थी। वो एनआईटी हमीरपुर से पढ़ाई कर रहा था। जून 2019 में परम सिंह नाम के छात्र ने भी 1.20 करोड़ का सालाना पैकेज अमेरिका में पाया था।

इसके अलावा निशांत हाडा जो एनआईटी हमीरपुर से हैं. उसने भी 1.51 करोड़ रुपये का प्लेसमेंट हासिल किया था। उसको ब्लूमबर्ग कंपनी ने अमेरिका में नौकरी दी थी। इसके अलावा छात्रा साभ्या सूद को अमेजॉन ने यूके में 1.09 करोड़ का पैकेज दिया था। वो भी एनआईटी हमीरपुर से ही थी।

Back to top button