राशिफल

Rashifal 14 April: आज इन 3 राशियों की होगी मौज, दैनिक जीवन में नई सफलता मिलने के बन रहे हैं योग

हम आपको गुरुवार 14 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

साहित्यिक जगत में कार्यरत व्यक्तियों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन बनेगा। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आज घर आ सकता है। जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें और एक समय में एक कार्य ही करें। धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जो लोग फिल्म से जुड़े है उनको आज कोई बढ़िया ऑफर आ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यह समय आपकी उन्नति का है। जनसेवा विभागों में कार्यरत लोगों को धैर्य रखते हुए काम पर फोकस बनाए रखना होगा। युवा वर्ग इच्छाओं को कम करें, भविष्य में लाभान्वित रहेंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन, सम्मान, यश में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय थकान वाला रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दिन भर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करें। नए लोगों से मिलेंने से आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव आएंगे और कुछ नए अनुभव मिलेंगे। व्यापार से संबंध रखने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है यदि कोई नई योजना के तहत कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए यह दिन बहुत अच्छा है। इस राशि के जो लोग साइंटिस्ट हैं आज उन्हें कोई नई सफलता हासिल होने वाली है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने दैनिक जीवन में नई सफलता है मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जो लोग रिसर्च या शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए दिन अध्ययन के लिए अच्छा रहेगा। आलस्य एवं विलासिता युक्त विचारों का प्रवाह अधिक होने पर अध्यात्म से जुड़ सकते हैं। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है। खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन लालच नुकसान दे सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज स्टूडेंट लोगों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी आने वाली है। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। जो लोग काफी दिनों से परेशान थे उन लोगों की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में चैन रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बैठेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते हैं, सावधान रहें। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की आशंका है। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है, जिससे आपकी सोच बदलेगी। यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। शिक्षा में उन्नति होगी। आर्थिक लेन-देन लिखकर ही करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण भी परेशानी संभव है। संयम से काम लें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र मिलने में शंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। संपत्ति सुख में विस्तार होगा और रहन-सहन व खान-पान का स्तर बढ़ेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। किसी बड़ी कंपनी से डील करने का मौका मिलेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज पैसों की लेनदेन में पूरी सावधानी बरतें। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने वाला है। नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का मन बन सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की गर्म मिजाजी आपके बीच झगड़े की वजह बन सकती है। अपने धैर्य पर पकड़ एव व्यवस्थित और वास्तविक दृष्टिकोण रखना सबसे अच्छा है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। हो सके तो आप खुद को शांत रखें अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अत्यधिक रचनात्मकता और उत्साह आपको अधिक पुरस्कृत समय तक ले जाएगा। साझेदारी से लाभ होगा। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा। नया वाहन क्रय करने की संभावना के बीच कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। मानसिक रुप से आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

ऑफिस या फील्ड में कोई बड़ा बदलाव करने का मूड रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है। कॉन्फिडेंस और इच्छाशक्ति के दम पर परेशानियों से निपट सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी मानसिक स्थिति को भी मजबूत रखना होगा।

आपने Rashifal 14 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button