दिलचस्प

प्रकृति के सबसे सुंदर जीव है ‘गोल्डन कछुआ बीटल’, Video देख नहीं झपका पाओगे पलकें

ये दुनिया बहुत बड़ी है। इसमें इंसानों के अलावा कई प्रकार के जीव रहते हैं। इनमें से कुछ तो इतने सुंदर होते हैं कि इन्हें बार-बार देखने का मन करता है। फिर कुछ बड़े ही अनोखी जीव भी होते हैं। जिन्हें देख हम मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक जीव से मिलाने जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘गोल्डन कछुआ बीटल’ नाम का जीव बड़ा वायरल हो रहा है।

सुनहरे कछुओं ने जीता लोगों का दिल

सुनहरे रंग का कछुआ नाम सुन एक पल के लिए आप भी हैरत में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या गोल्डन कछुए भी होते हैं क्या? दरअसल ये कोई असली कछुआ नहीं, बल्कि कछुए की तरह दिखने वाली कीड़े की एक प्रजाति है। इसका रंग सुनहरा होता है। वहीं कीड़े की ऊपरी सतह कछुए जैसी सख्त होती है। इसके अलावा इसका शेप भी काफी हद तक कछुए से मेल खाता है। इसलिए इसे ‘गोल्डन कछुआ बीटल’ कहा जाता है।

ये ‘गोल्डन टोर्टोइज’ दिखने में बड़े ही प्यारे लगते हैं। इन्हें एक बार देखना शुरू करो तो इस पर से नजरें ही नहीं हटती है। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें 3 ‘गोल्डन कछुआ बीटल’ दिखाई दे रहे हैं। ये तीनों एक शख्स के हाथ पर बैठे होते हैं। फिर बंदा जैसे ही इनके पास कैमरा ले जाता है इनमें से एक उड़कर उंगली पर बैठ जाता है।

यह अद्भुत नजारा देख लोग हैरत में पड़ गए। इस अनोखे जीव की सुंदरता ने सभी का मन मोह लिया। कई लोगों ने तो इस तरह के जीवों को पहली बार देखा। कुछ तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि ये असली के जीव है। उन्हें लगा शायद ये नकली हैं या कंप्यूटर से बनाए गए हैं। लेकिन ये 100 फीसदी असली जीव ही हैं।

इन जगहों पर पाए जाते हैं

बताते चलें कि सुनहरे कछुए बीटल उखया रूप से पूर्वी उत्तरी अमेरिका, आयोवा और टेक्सास के पश्चिम में मिलते हैं। इसकी तीन कछुआ बीटल प्रजातियां होती है। ये तीनों फ्लोरिडा में देखने को मिल जाती है। ये कीड़े कछुए की कठोर सतह के समान दिखते हैं। इनका रंग भले सुनहरा होता हो, लेकिन ये हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। बल्कि जीवन के हर चरण में ये रंग बदलता है। हैरत की बात ये होती है कि इनकी मृत्यु के समय ये रंग चला भी जाता है।

वैसे आप लोगों को ये सुनहरे कछुए बीटल कैसे लगे हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही प्रकृति के इस खूबसूरत नजारें को दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button