विशेषसमाचार

छत पर झाड़ू लगाने गई थी नई बहू, देर तक नहीं लौटी तो होने लगी तलाश, फिर सामने आया बड़ा सच

शादी जीवन का जरूरी हिस्सा है। अपना परिवार चलाने के लिए लड़का हो या लड़की, शादी करना जरूरी माना गया है। सामाजिक नियमों के तहत विवाह को मान्यता भी मिली हुई है। इसके बाद शादी की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सबकुछ देख परखने के बाद ही शादी की जाए वरना बाद में कई बार पछताना भी पड़ जाता है।

कुछ ऐसा ही राजस्थान में एक युवक के साथ हुआ। वो अब थाने के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहा है। युवक की शादी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में वो दलालों के चक्कर में आ गया। उसने दलालों से रुपये देने के बदले शादी करने की हां भी कर दी। हालांकि दुल्हन ने ऐसा कांड किया जिसके बाद अब वो पछता रहा है।

नागौर का है ये हैरान करने वाला मामला

राजस्थान के नागौर से ये मामला सामने आया है। यहां सांवरमल सोनी अपने भाई नथमल सोनी के साथ जसवंतगढ़ इलाके में माता-पिता के साथ रहता है। दोनों भाई ज्वैलर्स का काम करते हैं। सांवरमल ने बताया कि उसके भाई नथमल की कहीं शादी नहीं हो रही थी। काफी तलाशने के बाद भी कोई अच्छी लड़की नहीं मिल रही थी।

नथमल शादी के लिए काफी परेशान रहने लगा। उम्र बढ़ने के साथ ही उसको शादी न होने की चिंता हो रही थी। इसी बीच वो दलालों के चक्कर में फंस गया। उनके पड़ोस में फारुख नाम का आदमी रहता था। नथमल की फारुख से अच्छी पहचान थी। उसने पड़ोसी को अपनी शादी न होने की बात बताई तो फारुख ने मदद करने को कहा।

marriage

दो लाख लिए और करवा दी शादी

फारुख ने नथमल को बताया कि उसके दो लोग जानने वाले हैं। वो डूंडलोद सीकर निवासी हसन और मोहम्मद सलीम हैं। दोनों ही शादी करवाने का काम करते हैं। हालांकि उन दोनों को पैसे देने पड़ते हैं। इसके बदले वो दुल्हन तलाश देते हैं। नथमल राजी हो गया। 13 फरवरी को फारुख ने उन दोनों से नथमल की मुलाकात करवा दी।

दोनों दलालों ने पीड़ित युवक से 2 लाख रुपये की डिमांड कर दी। उन लोगों ने कहा कि रुपये देने के बाद वो अच्छी लड़की से शादी करवा देंगे। नथमल उनकी बातों में आ गया और उसने 2 लाख रुपये दलालों को दे दिए। दलालों ने नथमल की मुलाकात बिहार की काजल से करवाई। फिर दोनों की शादी भी करवा दी।

सामने आया दुल्हन का बड़ा सच

नथमल और काजल की शादी हो गई थी। हालांकि अभी उसको दुल्हन की हकीकत पता ही नहीं थी। शुरू-शुरू में तो सब ठीक चल रहा था। काजल घर और पति की सेवा कर रही थी। हालांकि महीने भर बाद बहू की असली हकीकत सबके सामने आई। इसके बाद पूरा परिवार परेशान चल रहा है।

दरअसल एक दिन दुल्हन ने सास और ससुर को सुबह चाय पिलाई। इसके बाद उसने कहा कि छत काफी गंदी है तो वो झाड़ू लगाने जा रही है। जब बड़ी देर तक वो वापस नहीं आई तो तलाश शुरू हुई। पता लगा कि काजल छत फांदकर फरार हो गई है।

जब कमरों को देखा गया तो सोने-चांदी के गहने और नकद भी गायब मिले। वहीं दलाल 50 हजार रुपये में दुल्हन को वापस लाने को कह रहे हैं। नथमल ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। काजल 5 तोला सोना और 20 तोला चांदी लेकर फरार हुई है।

Back to top button