बॉलीवुड

Ranbeer-Alia Wedding: मेहमानों की लिस्ट में सिर्फ 28 नाम, महेश भट्ट तोड़ेंगे 10 साल पुराना रूल

बॉलीवुड के कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर की शादी होने जा रही है। वो अपनी प्रेमिका और अदाकारा आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। शादी की डेट अबतक सामने नहीं आई है। बस इतना पता है कि 20 अप्रैल से पहले दोनों ही विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इसके अलावा भी कई खबरें आ रही हैं।

alia bhatt and ranbir kapoor

इस बार जो खबर आई है वो सीधे आलिया भच्च के घर से निकली है। आलिया के भाई राहुल ने कुछ जानकारियां दी हैं जो काफी रोचक हैं। आप सोच रहे होंगे कि शादी में तो हजारों लोगों को न्योता भेजा जाएगा। ऐसा नहीं है इस विवाह में सिर्फ 28 लोगों को न्योता भेजा जा रहा है। वहीं महेश भट्ट भी अपना 10 साल पुराना रिकॉर्ड इस शादी में तोड़ने वाले हैं।

20 अप्रैल से पहले होगी शादी

कपूर खानदान इस शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहा है। नीतू सिंह ने तो इस पूरी शादी को सीक्रेट रखा हुआ है। इसी वजह से शादी की कोई खबर बाहर नहीं आ पा रही है। यहां तक की शादी किस दिन होने वाली है, इसका खुलासा भी नहीं हुआ है। बस इतना पता चला है कि शादी 20 अप्रैल से पहले होनी है।

शादी 14 अप्रैल से 17 के बीच हो सकती है। वहीं दूसरी खबर वेन्यू को लेकर है। इस बारे में भी कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। कहीं दावा किया जा रहा है कि शादी पाली हिल के वास्तु अपार्टमेंट में होगी। वहीं दूसरी रिपोर्ट में चेंबूर के आरके हाउस में शादी होने की बात की जा रही है। वहीं राहुल ने कहा कि शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी।

गेस्ट लिस्ट में 28 नाम, फिर होगा ग्रेंड रिसेप्शन

राहुल का कहना है कि शादी की जगह बदलने की वजह मीडिया है। शादी वाली जगह पर मीडिया ड्रोन से नजर रख रही थी। इससे वहां लोगों को परेशानी हो रही थी। रणबीर और आलिया की शादी के लिए गेस्ट लिस्ट तैयार हो गई है। इस लिस्ट में बस 28 नाम हैं। शादी में दोनों परिवारों के लोग, चुनिंदा दोस्त और सेलेब्स शामिल होंगे।

इस शादी में आलिया के चाचा मुकेश भट्ट के भी शामिल होने के आसार कम ही हैं। शादी के बाद ग्रेंड रिसेप्शन दिया जाएगा। ये रिसेप्शन ग्रेंड हयात होटल या ताज महल पैलेस में दिया जा सकता है। शादी के लिए लखनऊ और दिल्ली के बेहतरीन शेफ को बुलाया गया है। यहां नॉनवेज से लेकर वेज कई तरह का खाना होगा।

महेश भट्ट तोड़ेंगे 10 साल का नियम

इस शादी में महेश भट्ट 10 साल का रूल तोड़ने वाले हैं। असल में उन्होंने 10 साल से सिर्फ काली कमीज और नीली जींस ही पहनी है। बेटी की शादी के समय वो अपशगुन के चक्कर में कुर्ता पायजामा पहनेंगे। वहीं आलिया भट्ट रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनने वाली हैं। रणबीर के कपड़ों के बारे में अभी खबर नहीं है।

शादी में किसी को भी फोटो या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए एग्रीमेंट भी साइन करवाया गया है। वहीं शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। बाद में गुरुद्वारे में लंगर दिया जाएगा। शादी में सुरक्षा का ख्याल रखा गया है। वहां सुरक्षा के लिे 200 बाउसंर्स की तैनाती रहेगी जो पूरी सिक्योरिटी देंगे।

Back to top button