अध्यात्म

आचार्य चाणक्य से सीखें अपना जीवनसाथी चुनना, सिर्फ ऐसे लोगों से ही करें शादी

शादी जीवन का अहम फैसला होता है। ये आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव होता है। इसलिए आपको जीवनसाथी को चुनते समय बहुत सतर्क रहना चाहिए। यदि लाइफ पार्टनर चुनने में आप से गलती हो गई तो जीवनभर पछताना पड़ता है। इस चीज में आपकी हेल्प करने के लिए हम आचार्य चाणक्य की नीतियों को बताने जा रहे हैं।

आचार्य चाणक्य अपने दौर के महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। वे लाइफ मैनेजमेंट के बारे में भी बहुत कुछ जानते थे। उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभवों के आधार पर चाणक्य नीति लिखी है। उसमें कई गई बातें आज भी सटीक लागू होती है। चाणक्य की माने तो जीवनसाथी को चुनने के पहले उसमें कुछ खास चीजें जांच लेनी चाहिए।

सुंदरता नहीं गुण देखें

अधिकतर लोग जीवनसाथी चुनते समय उसका रंग रूप और सुंदरता देखते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य का मानना है कि रूप से ज्यादा गुण मायने रखते हैं। रूप को आप कुछ समय तक निहारने का आनंद ले सकते हैं। लेकिन जब बात प्रैक्टिकल लाइफ की आती है तो कुल, गुण और चरित्र काम आते हैं। इन्हीं के आधार पर शादीशुदा जिंदगी का असली सुख मिलता है। इसलिए सुंदरता के पीछे नहीं गुणों के पीछे भागों।

अपने बराबरी के घर रिश्ता करें

शादी हमेशा अपने बराबर के घर की लड़की या लड़के से करना चाहिए। इसके अलावा आपके गुण और व्यक्तित्व में भी समानता होनी चाहिए। तभी आप एक सुखद और बिना लड़ाई झगड़े वाला शादीशुदा जीवन जी सकते हैं। यदि आपका पार्टनर आप से बहुत अलग हो तो उसे आपके साथ एडजस्ट करने में दिक्कत आएगी। फिर आपका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगा।

अधिक गुस्सा करने वाले से शादी न करें

आचार्य चाणक्य का मानना है कि गुस्सा बहुत बुरी चीज होती है। इस गुस्से के कारण इंसान अपने होश खो बैठता है। वह फिर परिवार व रिश्ते नहीं देखता है। ये गुस्सा शादी की बर्बादी का प्रमुख कारण होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप शादी के पहले ही अपने भावी जीवनसाथी का गुस्सा चेक कर लें। उसे कोई मुश्किल सिचूऐशन में डाले और उसके गुस्से का टेस्ट करें। यदि वह बहुत गुस्सा करता है तो उससे शादी न करें।

नास्तिक लोगों से रिश्ता न जोड़ें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धर्म और कर्म इंसान को एक अच्छा व्यक्ति बनाते हैं। जिस व्यक्ति को धर्म या कर्म में आस्था नहीं है उससे शादी नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं होता है। वहीं यदि आप धर्म में आस्था रखते हैं और सामने वाला नहीं तो भी आपका मेल संभव नहीं है। ऐसे दो लोगों की शादी होने पर रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। इसलिए सामने वाले की आस्था चेक जरूर करें।

Back to top button