बॉलीवुड

रातों-रात सुपर स्टार बन गई थी ‘पापा कहते हैं’ की ये हीरोइन, अब इस हाल में गुजार रही है जिन्दगी

फिल्मी दुनिया भी अजीब सी है। किसी को नाम शोहरत दे देती है तो किसी के हिस्से गुमनामी रह जाती है। बॉलीवुड की दुनिया में लोग आते तो हैं लेकिन सबके हिस्से शोहरत नहीं लिखी होती है। हालांकि कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं जो अचानक मशहूर तो हो जाते हैं लेकिन फिर गुमनामी के अंधेरे में चले जाते हैं।

कुछ ऐसी ही किस्मत है ‘पापा कहते हैं’ फिल्म की अदाकारा की जो अब फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी है। इस हीरोइन का नाम मयूरी कांगो है। अपनी इस फिल्म से रातो-रात ही सुपर स्टार बन गई मयूरी कांगो को अब दुनिया भुला चुकी है। आइए जानें कि अब वो किस हाल में अपना जीवन गुजार रही हैं।

1996 में आई थी फिल्म ‘पापा कहते हैं’

अगर आप 90 के दशक की फिल्में याद करते होंगे तो आपको एक फिल्म जरूर याद होगी। ‘पाप कहते हैं’ फिल्म ने दर्शकों के ऊपर जादू कर दिया था। इस फिल्म के गीतों ने उस दौर के युवक और युवतियों के दिल में हलचल पैदा कर दी थी। खासकर प्रेमी जोड़ों को इस फिल्म के गीत खूब याद रहा करते थे।

इसी सुपरहिट फिल्म ने दो एक्टर्स को रातो-रात स्टार बना दिया था। ये हैं मयूरी कांगो और जुगल हंसराज। मयूरी कांगो ने इस फिल्म नें अभिनेत्री का किरदार निभाया था। इस फिल्म से वो स्टार बन गई थीं। उनको एक के बाद कई फिल्में मिल गई थीं। प्रोड्यूसरों की उनके घर में लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

नहीं मिल पाई फिर वैसी सफलता

1996 में स्टार बनी मयूरी कांगो इसके बाद कई फिल्मों में दिखाई दीं। उनको बेताबी, नसीब और होगी प्यार की जीत से लेकर कई फिल्मों में लीड रोल मिला। उन्हें ये फिल्में जरूर मिलीं लेकिन कोई भी फिल्म सफल नहीं हो सकी। इसी वजह से मयूरी कांगो का फिल्मी करियर भी डांवाडोल होने लग गया।

मयूरी ने आखिरी मूवी ‘कुर्बान’ की थी। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान थे। ये फिल्म भी नहीं चली। फिर मयूरी ने टीवी का रुख किया। यहां वो कहीं किसी रोज, डॉलर बहू, किटी पार्टी, कुसुम, करिश्मा-द मिराकल ऑफ डेस्टिनी जैसे शोज में दिखीं। हालांकि साल 2004 में उन्होंने टीवी को भी बाय बोल दिया।

अब इस हाल में जी रही हैं जिन्दगी

लोगों के दिलों पर राज करने वाली मयूरी कांगो अब बॉलीवुड से दूर हो चुकी हैं। उन्होंने आदित्य ढिल्लन नाम के एनआईआई से साल 2003 में शादी कर ली थी। विवाह के बाद वो अपने हसबैंड के साथ अमेरिका चली गई थीं। यहां वो न्यूयॉर्क में रहती हैं। उनकी एक बेटी है जिसका जन्म साल 2011 में हुआ था। वो अपने पति और बच्ची के साथ रहती हैं।

जानकारों की मानें तो मयूरी कांगो इस समय अच्छी जॉब कर रही हैं। जब वो अमेरिका शिफ्ट हुईं, तब उन्होंने एक बड़े बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल कर ली थी। इसी की बदौलत उनको मैनेजमेंट की अच्छी जॉब मिलने लगीं। वो इस समय गूगल के साथ काम कर रही हैं। मयूरी कांगो इस समय कंपनी में इंडस्ट्री हेड की कुर्सी संभालती हैं।

Back to top button