बॉलीवुड

बॉलीवुड से हॉलिवुड तक फेमस है तस्वीर में दिखाई दे रही ये बच्ची, सिर्फ होशियार लोग ही बता पाएंगे

बच्चे कब बड़े हो जाते हैं कुछ पता ही नहीं चलता है। वे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे उनके चेहरे और शरीर में कई बदलाव आते हैं। फिर जब हम उनकी बचपन की तस्वीरें देखते हैं तो यकीन नहीं होता है कि ये पहले इतने क्यूट और मासूम हुआ करते थे। बॉलीवुड सितारें भी अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इन दिनों एक एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी छाई हुई है।

तस्वीर में दिख रही बच्ची है बॉलीवुड एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बेड पर दो महिलाएं और दो बच्चियां बैठी हुई है। इसमें ग्रे टॉप और रेड स्कर्ट पहनी हुई बच्ची बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस है। बेड पर आपको एक बर्थडे केक भी दिखाई देगा। दूसरी तस्वीर में लड़की अपनी नानी को अपने हाथ से बर्थडे केक खिलाती नजर आ रही है।

इन दोनों तस्वीरों को आप ध्यान से देखिए। क्या आप ने इस बच्ची को पहचाना? आपको एक हिंट दे देते हैं। ये बच्ची न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलिवुड में भी फेमस है। इसे लोग फिल्म इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से भी जानते हैं। इनके पति हॉलिवुड के बड़े एक्टर और सिंगर हैं। अब तो आप जान ही गए होंगे कि ये लड़की और कोई नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हैं।

नानी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही प्रियंका

प्रियंका ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वे मां मधु चोपड़ा और अपनी नानी के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने इसके पीछे की कहानी भी फैंस को बताई। प्रियंका ने लिखा – हम सभी मेरी नानी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बड़ा करने में मदद की, ताकि मेरे माता-पिता मेडिकल की पढ़ाई और करियर को बैलेंस कर सके। वह मेरी लाइफ का अहम पार्ट रही हैं। मां बहुत लक्की हूं जो मुझे लाइफ में इतने मजबूत लोग मिले। मैं आप सभी की आभारी हूं। आप मुझे याद आती हैं नानी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इसके अलावा प्रियंका ने ये भी बताया कि ‘आखिर में पहली तस्वीर में इतनी शैतान क्यों लग रही हूं? आप लोग अपनी राय दीजिए।’ फैंस प्रियंका की इस पोस्ट को बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसे महज चार घंटे में पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग तस्वीर देख दिलचस्प कमेन्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “आपका वह शैतानी लुक अभी तक नहीं बदला।” वहीं दूसरे ने कहा “आप बहुत लक्की थी जो नानी के साथ इतना रहने को मिला।” फिर एक कमेन्ट आता है “बहुत ही खूबसूरत तस्वीर।”

इन फिल्मों में आएंगी नजर

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हॉलिवुड फिल्म The Matrix Resurrection में दिखाई दी थी। वहीं वे जल्द ही Jim Strouse द्वारा निर्देशित रोम- कॉम ‘टेक्सट फॉर यू’ में भी दिखाई देंगी। बॉलीवुड फिल्मों में प्रियंका जल्द फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इसमें वे कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट साथ पहली बार काम करती नजर आएंगी।

Back to top button