दिलचस्प

अंकल ने पार की सारी हदें, आंटी को सरेआम गोद में उठा करने लगे ऐसी हरकत, देखें फिर क्या हुआ

बीच चौराहे चाचा हुए आउट ऑफ कंट्रोल, आंटी को गोद में उठा किया ऐसा काम - Video

खुशी एक ऐसी चीज है जो सभी को अच्छी लगती है। इस खुशी के कई कारण हो सकते हैं। जब इंसान हद से ज्यादा खुश होता है तो अजीब हरकतें भी करने लगता है। जैसे कोई खुशी से चीखने चिल्लाने लगता है, तो वहीं कोई नाचने गाने लगता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चाचा से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने खुशी-खुशी में बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दी।

खुशी-खुशी में आंटी को उठा लिया गोद में

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अंकल खुशी-खुशी में ऐसा काम कर देते हैं जिसके चलते उनकी घनघोर बेइज्जती हो जाती है। वीडियो देखने में किसी ग्रामीण इलाके का लग रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि गाँव में कोई भारी वजन उठाने की प्रतियोगिता चल रही है। इसमें एक अधेड़ उम्र के चाचा भी भाग लेते हैं।

चाचा एक भारी सा पत्थर उठाते हैं। वह इसमें सफल हो जाते हैं। बस इस बात से उनकी खुशी का लेवल बेहद बढ़ जाता है। वह खुशी से नाचने कूदने लगते हैं। इसी दौरान वह खुशी-खुशी में एक आंटी को भी गोद में उठा लेते हैं। हालांकि उन्हें ऐसा करना बड़ा महंगा पड़ता है। आंटी को अंकल की ये हरकत पसंद नहीं आती है। वह हाथोंहाथ अंकल को एक तमाचा जड़ देती है।

देखकर लोटपोट हुए लोग

यह पूरा वीडियो लोगों को बड़ा हंसा रहा है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि अंकल ने गोद में जिस आंटी को उठाया वह उनकी बीवी है या पड़ोसी। खैर बात जो भी हो लेकिन एक बात तो तय है। ये वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देता है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसके चेहरे पर हंसी गायब ही नहीं हो रही थी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो छाया हुआ है।

इस वीडियो को देख लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “अंकल तो फुल आउट ऑफ कंट्रोल हो गए।” दूसरा यूजर लिखता है “इतनी खुशी पहले कभी नहीं देखी।” फिर एक कमेन्ट आता है “आंटी को उम्मीद नहीं थी कि अंकल उन्हें गोद में उठा लेंगे। वह डर गई और थप्पड़ मार दिया।” एक अन्य यूजर कहता है “खुशी अपनी जगह है। लेकिन इस तरह किसी महिला को छूना गलत बात है।” बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BKS [50k🎯]💪😤 (@memes.bks)

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। क्या यहाँ अंकल ने आंटी को उठा गलत किया या सही ?

Back to top button