दिलचस्प

इस तस्वीर में कितने चेहरे दिख रहे हैं? सिर्फ तेज दिमाग वाले ही बता पाएंगे

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब होती है। यहां आए दिन कुछ न कुछ अनोखा ट्रेंड चलता रहता है। इन दिनों यहां ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आँखों के भ्रम का ट्रेंड बड़ा चल रहा है। इस ट्रेंड में आपको कोई एक इमेज दिखाई जाती है। इसके बाद एक पहेली पूछी जाती है। हालांकि इस पहले का जवाब देना इतना आसान नहीं होता है। इसमें अच्छे-अच्छे सुरमा फेल हो जाते हैं।

पेंटिंग में कितने चेहरे हैं?

यदि आप खुद को होशियार समझते हैं तो जरा एक बार इस पेंटिंग को गौर से देखिए। अब हमे बताइए कि इसमें आपको कुल कितने चेहरे दिखाई दे रहे हैं। ये सवाल आपको सुनने में जितना आसान लग रहा है, जवाब देने में उतना ही मुश्किल है। बड़े से बड़े होशियारचंद भी इसका सही जवाब नहीं दे पाए हैं। तो चलिए आप भी एक बार कोशिश कीजिए। तस्वीर में घुस जाइए। उसे जूम कीजिए। दस बार देखिए। लेकिन सही जवाब बताइए।

बुजुर्ग शख्स की इस पेंटिंग को देख कई लोग हैरान हैं। वह पेंटिंग में टोटल कितने चेहरे हैं, इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं। किसी ने कहा 4 तो कोई बोला 5 या 6 चेहरे हैं। लेकिन जवाब किसी का भी सही नहीं निकला। मतलब 90 फीसदी लोग इस पहेली को सुलझाने में फेल हो गए।

ये है सही जवाब

पेंटिंग को ध्यान से देखेंगे तो आप पाएंगे कि इसमें कुल 7 चेहरे हैं। यदि आपका जवाब भी 7 था तो आप बहुत बड़े वाले जीनियस थे। वहीं यदि आपका जवाब कुछ और था तो आपको अपने दिमाग और आँखों के और व्यायाम करने की जरूरत है। यदि आपको अभी भी 7 चेहरों को खोजने में दिक्कत हो रही है तो चलिए हम आपको एक-एक कर सभी चेहरे दिखा देते हैं।

1. ये तो सबसे आसान है।

2. ये चेहरा भी साफ-साफ दिख रहा है।

3. इस चेहरे को भी आप ने देख ही लिया होगा।

4. ये भी खोजना बच्चों का खेल है।

5. इसे भी बहुत से लोगों ने कुछ कोशिश बाद देख लिया होगा।

6. अब इस चेहरे को देखने के लिए बाज सी पैनी नजर चाहिए।

7. इस चेहरे को खोजने में तो बड़े-बड़े दिमागधारी भी फेल हो गए।

तो दिख गए ना सातों चेहरे? इस तस्वीर में 5 चेहरे खोजना तो बड़ा आसान लगता है। लेकिन 6वां और 7वां चेहरा खोजने के लिए बड़े दिमाग की जरूरत पड़ती है। यदि आपको ये पहेली पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें। जरा देखिए कि उनके दिमाग कितने तेज हैं।

Back to top button