दिलचस्प

पत्थरों के ढेर में खड़ी है भेड़, जिसने देख लिया वह है दुनिया का सबसे होशियार बंदा

कुछ लोग खुद को बड़े होशियार समझते हैं। उन्हें लगता है उनमें सबसे अधिक दिमाग है। वह कुछ भी कर सकते हैं। किसी भी पहेली को बुझ सकते हैं। किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। लेकिन इतना अधिक घमंड भी अच्छा नहीं होता है। कई बार हमारे सामने ऐसी चीजें आ जाती है जिनका जवाब दिमाग नहीं दे पाता है। फिर आपको बेइज्जती हो जाती है। आज हम आपके दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक अनोखी पहेली पूछने जा रहे हैं।

पत्थरों के ढेर में खड़ी है भेड़, आपको दिखी?

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन मतलब आंखों के भ्रम वाला गेम बहुत चल रहा है। इसमें आपको कोई एक तस्वीर दिखाई जाती है और फिर उसमें किसी एक चीज को खोजने को कहा जाता है। इस बार हम आपको एक पत्थरों का ढेर दिखा रहे हैं। तस्वीर में आपको बड़े-बड़े कई पत्थर दिखाई दे रहे हैं। अब आपको इन पत्थरों में छिपी एक भेड़ को ढूंढना है।

इतने सारे पत्थरों के बीच एक भेड़ खड़ी है। इस भेड़ का रंग भी लगभग पत्थरों के समान ही है। इसलिए आपको इसे खोजने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। वैसे बड़े-बड़े होशियार लोग भी इस भेड़ को खोजने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में हम आपको इसे ढूँढने का चैलेंज दे रहे हैं। यदि आप ने इसे खोज लिया तो हम मान जाएंगे कि आप से बड़ा होशियार कोई नहीं है।

ये है सही जवाब

तो क्या आप लोगों को भेड़ दिखी? अरे बाबा, वहीं तो खड़ी है। जरा एक बार फिर से ध्यान से देखो। अपने दिमाग पर जोर डालो। शायद कुछ नजर आ जाए। चलिए हम आपकी इतनी मदद कर देते हैं कि भेड़ लेफ्ट साइड में है। वह एक पत्थर पर खड़ी है। अब दिखी क्या? अरे फोटो ज़ूम कर के देख लो। चलो यदि नहीं दिखी तो कोई बात नहीं। हार मानने में भी कोई बुराई नहीं है। वैसे भी 99 फीसदी लोग इसे नहीं खोज पाए हैं। तो चलिए इस तस्वीर में सही जवाब देख लीजिए।

अब तो आपको भेड़ दिख ही गई होगी। उम्मीद है कि आपको इस पहेली में मजा आया होगा। अब इसे फटाफट अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दीजिए। जरा देखिए उन लोगों के पास कितना दिमाग है। वह आप से ज्यादा होशियार है या नहीं।

Back to top button