दिलचस्प

सिंपल सी लड़की मेकअप कर बन गई अप्सरा, लड़के बोले- अब हर लड़की को 1 बाल्टी पानी डाल चेक करेंगे

लड़कियां हमेशा बहुत सुंदर दिखती हैं। खासकर जब भी उन्हें किसी पब्लिक प्लेस में देखो तो उनकी सुंदरता देखते ही बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़की की सुंदरता के पीछे हेवी मेकअप भी होता है। लड़कियां हमेशा सजधज के रहना पसंद करती हैं। वे बिना मेकअप के कहीं बाहर नहीं जाती हैं। वही लड़के बिना मेकअप के कहीं भी निकल जाते हैं। इसलिए हर जगह लड़कियां लड़कों से ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।

मेकअप लड़कियों की सुंदरता में कितने चार-चाँद लगता है, ये साबित करने के लिए हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़की पहले बिना मेकअप के दिखती है। फिर वही जब मेकअप कर के आती है तो उसकी काया ही पलट जाती है। वह पहचान में नहीं आती है।

मेकअप के बाद पलट गई लड़की की काया

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर मेकअप रील का बड़ा ट्रेन चल रहा है। इसमें लड़कियां पहले बिना मेकअप खुद को दिखाती है। फिर वह मेकअप कर सबके सामने आती है। अधिकतर लड़कियों के केस में उनके बीफॉर और आफ्टर लुक में जमीन आसमान का अंतर होता है। मतलब कोई अनजान शख्स तो उन्हें बिना मेकअप के पहचान ही न पाए।

हम यहाँ जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें भी लड़की ऐसा ही कुछ करने की कोशिश करती है। वीडियो की शुरुआत लड़की के चेहरे से होती है। वह बिना मेकअप के साधारण कपड़ों में दिखाई देती है। इसके बाद वह दरवाजे की तरफ कहती है। वह डोर नॉक करते हुए एक्सक्यूज मी कहती है। फिर स्क्रीन ब्लैंक हो जाती है। अगले ही पल वही लड़की फिर दिखाई देती है। लेकिन इस बार उसने बड़ा हेवी मेकअप कर रखा है। वह इस मेकअप के साथ बड़ा इतराती है। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बजता रहता है।

लोग कर रहे मजेदार कमेन्ट

लड़की को आफ्टर मेकअप देख यकीन करना मुश्किल होता है कि ये वही लड़की है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theweddingbrigade नाम के पेज ने शेयर किया है। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “वह स्त्री है। वह कुछ भी कर सकती है।” फिर दूसरे यूजर ने कहा “मेकअप का चक्कर बाबू भैया मेकअप का चक्कर।” फिर एक कमेन्ट आता है “अगली बार किसी लड़की की तारीफ करने के पहले एक बाल्टी पानी उसके मुंह पर डालूँगा।

Back to top button