बॉलीवुड

मासूम सा दिख रहा ये बच्चा अब बन गया है बॉलीवुड-टॉलीवुड का खतरनाक गुंडा, नाम बताना है चैलेंज

फिल्मी दुनिया में जब कोई अभिनेता एंट्री करता है तो वो हीरो बनना चाहता है। उसकी चाहत होती है कि लोग उसे हीरो के रूप में पसंद करें। हालांकि अगर डायरेक्टर को आपका चेहरा हीरो से ज्यादा विलेन के रूप में पसंद आ जाए तो न चाहते हुए भी आपको फिल्मों में गुंडा बनना ही पड़ता है।

एक ऐसे ही फिल्मी गुंडे के बचपन की तस्वीर लेकर हम आए हैं। आपको हम चैलेंज दे रहे हैं कि आप इस बच्चे की मासूमियत देखकर अंदाजा लगाइए कि ये कौन है। बस इतना बता देते हैं कि ये हिन्दी ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों का भी मशहूर गुंडा है। अगर आप पहचान गए तो अच्छी बात है वरना हम आपको नाम बता देते हैं।

जानें बच्चा बन गया है कौन सा फिल्मी गुंडा

बच्चे को देखकर अगर आप पहचान गए कि ये कौन है तो आप चैलेंज में पास हो गए। अगर आप नहीं बता सके तो कोई बात नहीं, हम आपकी परेशानी को दूर कर देते हैं। ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि अभिनेता सोनू सूद हैं। जी हां सोनू इन दिनों बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड में खतरनाक गुंडे के रोल में छाए रहते हैं।

sonu sood

सोनू सूद भले ही गुंडे का किरदार निभाते हों लेकिन असल जिन्दगी में वह बहुत दयालु हैं। उन्होंने लॉक डाउन के समय लोगों की बहुत मदद की थी। इसी वजह से लोग उनको मसीहा तक कहने लग गए थे। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और फिल्मी हीरो भले न हों लेकिन लोग उनको रियल लाइफ का हीरो मानते हैं।

48 साल के हैं सोनू सूद

सोनू सूद अभी 48 साल के हैं। उनका जन्म मोगा पंजाब में 30 जुलाई 1973 को हुआ था। वो पढ़ाई के लिए बाद में नागपुर चले गए थे। कम ही लोग जानते होंगे कि पंजाबी होने के बाद भी उन्होंने तेलगू लड़की से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम सोनाली है। दोनों की शादी साल 1996 में हुई थी और इनके दो बच्चे हैं।

sonu sood

सोनू हिन्दी ही नहीं बल्कि तेलगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते रहते हैं। हालांकि फिल्मों में वो अक्सर विलेन के रोल में नजर आते हैं। वैसे सोनू एक मॉडल भी रह चुके हैं और बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं। वो मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं।

खतरनाक फिल्मी विलेन लेकिन असली हीरो

सोनू सूद ने खतरनाक विलेन की भूमिका कई फिल्मों में निभाई है। खासकर सलमान की ‘दबंग’ फिल्म में उन्होंने गुंडे का किरदार निभाकर खूब वाहावाही लूटी थी। वहीं अरुंधति फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए वो सर्वश्रेष्ठ खलनायक का नंदी पुरस्कार भी जीत चुके हैं। उनको सहायक अभिनेता का फ़िल्मफेयर अवार्ड (तेलुगू) भी मिला था।

सोनू भले ही फिल्मी गुंडे हों लेकिन रियल लाइफ में वो हीरो हैं। गरीबों की मदद के लिए वो ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ चलाते हैं। खासकर कोरोना लॉक डाउन के समय तो उनसे मदद मांगने वालों की बाढ़ ही आ गई थी। सोनू ने भी किसी को निराश नहीं किया था। एक ट्विट पर मददगार के घर पर मदद पहुंच जाती थी। इसी वजह से वो काफी मशहूर हो गए थे।

Back to top button