Viralदिलचस्प

मंडप से अचानक उठकर दुल्हन करने लगी ऐसी हरकत, देखकर दूल्हा तो छोड़ो बाराती तक शरमा गए- Video

शादी का सीजन जब भी होता है, कई मजेदार वीडियो वायरल होने शुरू हो जाते हैं। वैसे हर दुल्हन चाहती है कि उसकी शादी यादगार हो जाए। अब शादी को कैसे यादगार बनाना है, ये तो दूल्हा या फिर दुल्हन के ऊपर ही निर्भर होता है। फिर भी कुछ होशियार लोग अपनी हरकतों से शादी के लम्हों को यादगार बना लेते हैं।

shaadi

इन दिनों इंटरनेट में शादी से जुड़े वीडियो की बौछार हो रही है। लोग इन वीडियोज को देखना भी चाहते हैं और मजे भी लेना चाहते हैं। इसी बीच एक नया वीडियो आया है जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन ने ऐसी हरकत की है जिसको देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो जमकर लाइक्स बटोर रहा है।

धूम मचा रहा है वीडियो

शादी-विवाह के वीडियो में सबकी नजरें दूल्हा या दुल्हन पर रहती हैं। उनकी छोटी सी हरकत भी लोग नोट करने लगते हैं। इन दोनों में किसी ने भी कोई हरकत की, वो वायरल हो जाती है। घराती हो या बाराती, आजकल सोशल मीडिया के जमाने में सब मोबाइल अपने हाथ में रखते हैं ताकि कोई खास पल उनके हाथ से निकल न जाएं।

कुछ ऐसा ही हुआ इस वीडियो में जहां दुल्हन की चंद सेकंड की हरकत वायरल हो गई। अब ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाने के लिए काफी है। आप भी इस वीडियो को देख लेंगे तो हमारा चैलेंज है कि अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इसी वजह से इसको हजारों लोग देख चुके हैं और खूब लाइक कर रहे हैं।

जानें दुल्हन ने की कौन सी हरकत

अब हम आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है कि लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं। आखिर क्यों ये वीडियो इतना शेयर हो रहा है। शादी में दुल्हन ने ऐसी कौन सी हरकत कर दी जिसको देखकर दुल्हा ही नहीं बाराती भी शरमा गए।

इस वीडियो में बारात आ चुकी है। बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही है। शादी की सारी रस्मों को पूरा किया जा रहा था। अचानक दुल्हन मंडप से उठ गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वो नीचे गई और हुक्का स्टॉल में जाकर खड़ी हो गई।

इसके बाद शादी भुलाकर दुल्हन आराम से हुक्के के मजे लेने लगी। वो जमकर डांस करती और हुक्का पीने लगती। साथ ही धुएं के छल्ले भी उड़ाती रही। उसकी हरकत को देखकर दूल्हा औऱ बाराती भी शरमा गए।

Back to top button
?>