अध्यात्म

इन जानवरों को पालने से घर में आता है खूब पैसा, होती है तरक्की पर तरक्की

घर में पालतू जानवर हो तो मन लगा रहता है। ये जानवर आपके दिमाग को शांत करते हैं। इनके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होता है। ये आपको निस्वार्थ प्रेम देते हैं। इसके अलावा शास्त्रों में भी पशु पक्षियों की सेवा के महत्व पर जोर दिया गया है। कहते है कि इनकी सेवा से पुण्य प्राप्त होता है। कुछ पालतू जानवर तो काफी लक्की भी माने जाते हैं। इन्हें घर पालने से सुख, शांति, तरक्की और समृद्धि आती है। आज हम इन्हों सौभाग्यशाली जानवरों के बारे में जानेंगे।

कछुआ

कई लोग घर में कछुआ पालना पसंद करते हैं। इसका रख रखाव काफी सस्ता होता है। लेकिन इसके फायदे बड़े ही काम के होते हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो घर में कछुआ पालना बेहद शुभ होता है। यह भगवान विष्णु के कई अवतारों में से एक भी है। इसे घर में रखने से सभी कार्य समय पर और जल्दी पूर्ण होते हैं। ये घर में पैसा, इज्जत और सुख लाते हैं।

मछली

यदि आपको घर में इधर-उधर घूमते और उधम करते जानवर पसंद नहीं तो मछली एक अच्छा विकल्प है। इसे आप एक्‍वेरियम में रख सकते हैं। ये दिखने में भी अच्छा लगता है। मछलियां सकारात्‍मकता और सौभाग्‍य की प्रतीक होती है। इन्हें घर रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भाग्य आपका साथ देता है। सुनहरे और काले रंग की मछली को साथ रखना शुभ होता है। इससे मुसीबत टलती है और पैसा आता है।

खरगोश

यदि आपके घर बहुत अधिक नेगेटिव एनर्जी है तो घर में खरगोश पालना चाहिए। ये घर की नेगेटिविटी को दूर करता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। किसी की बुरी नजर आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है। ये घर में अच्छा भाग्य भी लाता है। आपके सभी रुके कम जल्द पूरे होने लगते हैं। पैसों की आवक भी बढ़ती है।

कुत्ता

कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार दोस्त कहते हैं। ये सबसे अधिक पाला जाने वाला पालतू जानवर भी है। इसे पालने से जीवन के कई संकट दूर हो जाते हैं। इसे कालभैरव का सेवक माना जाता है। कहते हैं कुत्ता पालने से आपकी कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं।

घोड़ा

यदि किसी की किस्मत बहुत ही बुरी हो तो उसे घोड़ा पालना चाहिए। इससे घर में सौभाग्य आता है। बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। तरक्की होती है। हालांकि इसे पालना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए घर के बाहर बड़ा सा आंगन चाहिए होता है। इस स्थिति में आप घर में घोड़ी की फोटो या स्टेच्यू रख सकते हैं।

Back to top button
?>