बॉलीवुडसमाचार

बॉलीवुड से आई दुखद खबर, इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, दो महीने पहले ही हुआ था बेटे का निधन

बॉलीवुड के लिए सोमवार सुबह की शुरुआत बेहद दुखद रही है। सुबह-सुबह ही फिल्म जगत से शोक भरी खबर सामने आई है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता की मौत हो गई है। कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके एक्टर की मौत से हर कोई हैरान हो गया है। बॉलीवुड में उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है।

जिस मशहूर अभिनेता की मौत हुई है उनका नाम शिव कुमार सुब्रमण्यम था। उनकी मौत देर रात में हो गई थी, हालांकि उनके निधन की जानकारी सुबह ही सामने आई है। अभिनेता के 16 साल के बेटे की दो महीने पहले ही मौत हुई थी। जिसके बाद से वो काफी परेशान चल रहे थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक छा गया है।

मौत के कारण का नहीं चल सका पता

बॉलीवुड में नए सप्ताह की शुरुआत ही खराब हो गई। बड़े अभिनेता शिव कुमार हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने देर रात को अंतिम सांस लीं। हालांकि उनकी मौत की वजह क्या है, ये अब तक साफ नहीं हो सका है। बस वो अपने बेटे की मौत के बाद से परेशान चल रहे थे। मुंबई में ही उन्होंने आखिरी सांस ली।

ये जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर हंसल मेहता ने दी है। उन्होंने बताया कि शिव का अंतिम संस्कार मुंबई में ही होगा। 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। उनकी मौत की खबर से ब़ॉलीवुड हैरान है। हालांकि किसी को उनकी मौत का कारण पता नहीं लग सका है।

‘टू स्टेट्स’ में निभाई थी यादगार भूमिका

शिव सिर्फ अभिनेता नहीं थे, वो पटकथा लेखक भी थे। अपनी बेजोड़ अदाकारी का नमूना वो कई फिल्मों में दिखा चुके थे। वो टू स्टेट्स मूवी में भी नजर आए थे। वहीं पिछले साल वो सान्या मल्होत्रा के साथ मीनाक्षी सुंदरेश्वर फिल्म में भी दिखे थे। उन्होंने परिंदा और हजारों ख्वाहिशें ऐसी फिल्मों के लिए पटकथा लेखन भी किया था।

शिव का करियर शानदार रहा था। उन्होंने परिंदा फिल्म में स्क्रीन राइटिंग के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीता था। इसके साथ ही हजारों ख्वाहिशें ऐसी फिल्म को भी सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार मिला था। शिव ने तीन पत्ती, हिचकी, प्रहार जैसी कई फिल्मों में काम किया था। वहीं मुक्ति बंधन नाम के टीवी शो में भी वो काम कर चुके थे।

16 साल के बेटे को था ब्रेन ट्यूमर

आपको बता दें कि उनके बेटे का दो महीने पहले ही निधन हुआ था। उनके बेटे को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी थी। उसका काफी इलाज चल रहा था लेकिन वो अपना 16वां जन्मदिन भी पूरा नहीं कर सका। इसी के बाद से शिव काफी दुखी हो गए थे। शिव की अचानक मौत हो जाने पर बॉलीवुड जगत स्तब्ध हो गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड को कई शोक भरी खबरें मिली हैं। बप्पी लहरी से लेकर लता मंगेश्कर के निधन की खबर से बॉलीवुड पहले ही बेहाल चल रहा था। अब शिव की मौत की खबर ने फिल्म जगत को हिला दिया है। उनके निधन पर शोक संदेशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर कोई उनको याद कर रहा है।

Back to top button
?>