समाचार

‘स्वर्ग में आपसे मिलूंगी मम्मी’ मां के निधन पर फूटे 9 साल की बच्ची के जज़्बात, लिखा भावुक खत

एक बच्चे के लिए उसकी मां पूरी दुनिया होती है। वह मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है। खासकर बचपन के दिनों में वह मां पर ज्यादा निर्भर रहता है। ऐसे में यदि कोई अनहोनी हो जाए और मां दुनिया छोड़ चली जाए तो बच्चे पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ता है। वह इस दुख को झेल नहीं पाता है। बुरी तरह टूट जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बच्ची से मिलाने जा रहे हैं जिसने माँ के निधन पर अपने जज़्बात जाहीर कर सभी कोई हैरत में डाल दिया।

यूक्रेन युद्ध में हुआ मां का निधन

जैसा कि आप सभी जानते हैं, यूक्रेन इस समय युद्ध की त्रासदी झेल रहा है। इस युद्ध ने यहां बहुत तबाही की है। कई लोगों की जान गई है। किसी ने मां बाप को खोया तो किसी ने भाई-बहन या बेटे-बेटी को मरते देखा। इसी कड़ी में यूक्रेन में एक मां की मौत हो गई। वह अपने पीछे 9 साल की बच्ची छोड़ गई। मां बच्ची को लेकर देश छोड़ भागने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उनके ऊपर मिसाइल से हमला हुआ और उनकी जान चली गई। सौभाग्य से बच्ची बच गई।

मां के निधन के बाद बच्ची ने अपनी मां के नाम एक भावुक कर देने वाला खत लिखा है। इस खत में बच्ची ने ऐसी-ऐसी बातें लिखी हैं जिसे पढ़ लोग भावुक हो रहे हैं। साथ ही बच्ची की सिचूऐशन को अच्छे से हैंडल करने की तारीफ भी कर रहे हैं। बच्ची के इस खत को यूक्रेन के सांसद Anton Gerashchenko ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है।

बच्ची ने लिखा भावुक खत

बच्ची ने खत में मां के लिए लिखा “मम्मी! आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हो। मैं आपको हमेशा याद रखूंगी। आशा है कि अपको स्वर्ग नसीब हुआ होगा। आप वहां खुश रहेंगी। मैं लाइफ में एक अच्छी इंसान बनने की पूरी कोशिश करूंगी। ताकि आपकी तरह में भी स्वरग में जा सकूं। जल्द स्वर्ग में मिलते हैं मम्मी।


बच्ची का यह लेटर सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग बच्ची के इमोशन्स पढ़ भावुक हो रहे हैं। बच्ची ने बड़ी ही समझदारी से इस स्थिति पर अपने विचार रखें हैं। उसकी समझदार और बहादुरी के लोग कायल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये खत 8 मार्च का है।

ब्रिटेन ने बढ़ाया मदद का हाथ

इस बीच यूक्रेन की हालत को देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कीव का दौरा किया है। उन्होंने यूक्रेन को अपनी तरफ से जरूरत की हर मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्हें उम्मीद है कि उस मदद से यूक्रेन को आगे रूस की वजह से और परेशान नहीं होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि यूक्रेन को इस वर्ष जून तक यूरोपियन यूनियन की मेंबरशिप दी जा सकती है।

Back to top button
?>