राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सूर्य की तरह चमकेगा 6 राशियों का भाग्य, धन-धान्य से होंगे परिपूर्ण

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह आप अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। बेकार की बातों से दूर रहें और अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। काम के दबाव के कारण गलतियां करने की संभावना होगी। व्यवसाय संबंधी कामों में बहुत अधिक मेहनत रहेगी।

प्यार के विषय में : अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

करियर के विषय में : यदि आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या परेशान करेगी। अपने खान-पान और रहन-सहन को संतुलित रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

taurus

पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। व्यापार को बढ़ाने के लिए पुनः एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी और आपकी रुचि योगा व ध्यान से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun

मिथुन राशि के जातक कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करने की सोच सकते है। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की कई गलतफहमियां दूर होंगी। संबंध मधुर बनेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा एवं व्यवासायिक लोगों को अपने क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट के मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह आर्थिक लाभ की संभावनाएं कम हैं। कोई भी कार्य बिना किसी के सहयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक कारणों से भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। परन्तु आपका ध्यान अध्यात्म की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से मदद मिलती रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

करियर के विषय में : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जल्द ही जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह के अंतिम चरण में स्वास्थ्य की समस्या होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

मन में उत्साह और विचारों की स्थिरता के कारण इस हफ्ते सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते है। पैसों के मामले में सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसकी पसंद का तोहफा दें। आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा नही रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में बिगड़ती दिनचर्या को नियंत्रण करना होगा क्योंकि बिगड़ी दिनचर्या आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस हफ्ते किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। कारोबार में विस्तार के योग है। घरेलू दिनचर्या वैसे तो सामान्य ही रहेगी लेकिन जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमें आशा के विपरीत अकस्मात क्षति के योग बन रहे हैं। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। भाई या बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है।

प्यार के विषय में : अपने साथी के मामलों में जरूरत से ज़्यादा दखल उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को उनके सहकर्मियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस सप्ताह सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। व्यवसाय में निवेश भूलकर भी ना करें। पुराने उधार शीघ्र निपटाने के प्रयास करें अन्यथा अतिरिक्त सिरदर्दी बढ़ेगी। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को साधने में आप सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।

करियर के विषय में : स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपके स्वास्थ्य तो बात करें तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस सप्ताह आपको लगभग सभी कार्यों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आप पर कार्य का अत्याधिक बोझ रहेगा, ज्यादा काम करने से मन परेशान होगा। ज्यादा धैर्य का परिचय भी आपको देना होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। महत्वपूर्ण कार्यों को आप ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें, लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है।

करियर के विषय में : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

हेल्थ के विषय में : गले से जुड़ी कोई तकलीफ होने की आशंका है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

इस सप्ताह आपके ऊपर अधिक काम का प्रेशर रह सकता है। इन दिनों में किसी काम को ज्यादा सटीक ढंग से समझने की कोशिश करें। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अधिकांश कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण हो जाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको सोच समझकर स्टॉक बढ़ाना होगा। जल्दबाजी नुकसान की वजह बन सकती है।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तों की गरिमा बनाकर रखें।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा वालों पर इस सप्ताह काम का बोझ ज्यादा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होंगी। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और चिंता न करें कि हर कोई क्या करने की कोशिश कर रहा है। आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। आप कार्यक्षेत्र में खूब मन लगाकर कार्य करेंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य को लेकर आपका अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचाने वाला होगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।

करियर के विषय में : कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कोई जॉब मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामलों में सुखद नतीजे मिलेंगे। मामूली और मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

कुंभ राशि वालों का कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। लेकिन आत्‍मसंयत रहें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता की बातों को महत्व दें, उनके पास कुछ देर बैठे व उनकी सेवा करें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। इस हफ्ते वाणी और संगति पर विशेष ध्यान रखें। हो सकता है कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो जो आपको गलत राह पर ले जाने की कोशिश करें, जिनका साथ भविष्य में तनाव का कारण बनेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

करियर के विषय में : छात्रों को आसानी से सफलता प्राप्त होगी, आगे की योजना बनाने के लिए शुभ समय है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की चिंता रहेगी लेकिन खान पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस सप्ताह आपका जोश चरम पर हो सकता है। आपको सबके साथ अपने रिश्तें बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्तो में मजबूती लाने की जरूरत है। नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। सुनी सुनाई बातों और अफवाहों पर भरोसा ना करें। बिना तथ्य को जाने कोई भी निर्णय ना लें।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते संबंधों में प्रेम और सम्मान बना रहेगा।

करियर के विषय में : व्यापार विस्तार की योजना सफल रहेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने के भी योग बन रहे हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 11 अप्रैल से 17 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 11 अप्रैल से 17 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button