![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2022/04/indore-love-story-where-boy-friend-is-thief-and-girl-friend-gets-her-bail-10.04.22-1-780x421.jpg)
प्रेम में पड़कर इंसान जो भी करता है, उसको सही ही लगता है। प्यार का नशा ही कुछ ऐसा है कि जिसके आगे सही और गलत कुछ समझ में ही नहीं आता है। बस अपने प्रेमी-प्रेमिका के लिए जो कर दो वही सही हो जाता है। वैसे तो आपने भी कई प्रेम कहानियों के बारे में सुना और देखा भी होगा लेकिन आज हम आपको अजब प्रेम कहानी बताने वाले हैं।
ये अजब प्रेम की गजब कहानी इतनी अनोखी है कि इसके बारे में जानकर पुलिस तक चकरा गई। इस प्रेम कहानी में प्रेमी चोर है। वो चोरियां करता रहता है। वहीं प्रेमिका उसको छोड़ने के बजाय लोगों से उधार लेकर उसको जेल से छुड़वाते रहती है। आखिर पूरा मामला क्या है, हम आपको खबर में बताने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश की है अजब प्रेम कहानी
प्रेमी चोरी करता रहता है और प्रेमिका जेल से उसे छुड़वाती रहती है। ये बात आपको भी कुछ अजीब लग रही होगी। इसी वजह से ये खबर इन दिनों काफी चर्चा में चल रही है। ये मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सामने आया है। इस मामले को जानने के बाद आप भी हैरान हुए बिना तो नहीं रह पाएंगे।
इंदौर में चोरी और जेल से जमानत पर छुड़वाने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। यहां विजय नगर इलाके में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने विशाल नानेरिया नाम के लड़के को रोक लिया। उससे पूछताछ में पुलिस को बड़ा सच जानने को मिला जिससे वहां पुलिसवाले भी सकते में आ गए।
विजय के गिरफ्तार होते ही थाने पहुंच गई प्रेमिका
विजय से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि वो कई डकैती और लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। उसने इस बात को खुद ही कबूल लिया। इसके बाद हैरान पुलिसवाले उसको सीधा थाने लेकर पहुंच गए। यहां विजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और उसको आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
विजय के गिरफ्तार होने की खबर किसी तरह उसकी प्रेमिका तक भी पहुंच गई। प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया तो प्रेमिका थोड़ी ही देर में थाने पहुंच गई। वो पुलिस स्टेशन पहुंचते ही पुलिसवालों से प्रेमी विजय को छोड़ने की अपील करने लगी। हालांकि इसके बाद पुलिस ने उससे भी पूछताछ की तो बड़ा सच सामने आया।
जमानत के पैसे चुकाने के लिए फिर करता था अपराध
प्रेमिका से जब पुलिस ने पूछताछ की तो अजीब मामला सामने आया। प्रेमिका ने पुलिसवालों को बताया कि उसका बॉयफ्रेंड कोई न कोई अपराध करता रहता है। इस वजह से पुलिस उसे जेल में डाल देती है। इसके बाद वो कर्ज लेकर उसकी जमानत करवाती है। हालांकि अब कर्ज चुकाने के लिए वो फिर लूट करता है।
दोबारा अपराध करने पर वो फिर पकड़ा जाता है तो जेल चला जाता है। एक बार फिर उसको छुड़ाने के लिए प्रेमिका को उधार लेना पड़ता है। यही सिलसिला लगातार चल रहा था। हालांकि आखिरी लूट जो उसने की, वो भी कर्ज चुकाने के लिए ही की थी। मगर वो पुलिस चेकिंग में फंस गया। आरोपी विजय को पुलिस ने जेल भेज दिया है।