दिलचस्पसमाचार

जेल में गायत्री मंत्र सुन रहे सपा सांसद आजम खान! योगी सरकार का ये फैसला बना वजह

योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा आने के बाद प्रदेश में कई बदलाव हो रहे हैं। कई बड़े फैसले भी लिए जा रहे हैं जिनको लेकर विवाद भी हो रहा है। कहीं बुल्डोजर चलाने को लेकर बवाल हो रहा है तो जेलों को भी एक आदेश दे दिया गया है। इस आदेश का असर है कि सपा सांसद आजम खान को जेल में गायत्री मंत्र सुनना पड़ रहा है।

azam khan

अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर आजम खान को मुस्लिम धर्म को मानते हैं फिर वो गायत्री मंत्र क्यों सुन रहे हैं। हम आपको बता दें कि इसकी वजह योगी सरकार का फैसला है। जेल में कैदियों का जीवन स्तर सुधारने के मकसद से योगी सरकार ने जो आदेश दिया है उसी वजह से आजम को गायत्री मंत्र सुनना पड़ रहा है।

जानें क्यों आजम सुन रहे गायत्री मंत्र

यूपी की जेलों में इस समय भक्तिमय माहौल हो गया है। योगी ने ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार दोबारा आई तो जेलों में कैदियों का जीवन स्तर सुधारा जाएगा। सरकार ने फैसला किया था कि इसके लिए जेलों के माहौल को भक्तिमय बनाया जाएगा। सरकार आने के बाद इसे लागू भी कर दिया गया है।

सपा सांसद आजम खान इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं। सरकार के आदेश के बाद सीतापुर जेल में रविवार के दिन गायत्री मंत्र बजाया जा रहा है। ढाई साल से इस जेस में बंद आजम खान भी दूसरे कैदियों की तरह गायत्री मंत्र सुन रहे हैं। जेलों में मंत्रों की आवाजें गूंजती हैं और कैदी अपनी बैरकों में भी इसे सुन सकते हैं।

गायत्री मंत्र के पाठ से आ रहा अच्छा फीडबैक

योगी सरकार के आदेश के बाद बजाए जा रहे गायत्री मंत्र का फीडबैक भी अच्छा आ रहा है। ये दावा कारागार राज्य मंत्री सुरेश शाही ने किया है। उनका कहना है कि कैदियों को मानसिक शांति मिल सके। इसी वजह से जेल में मंत्र बजाया जा रहा है। सीतापुर जेल में भी ये मंत्र गूंजा करता है। जेलमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इसके आदेश पहले ही दे दिए थे।

आपको बता दें कि सीतापुर जिले की जेल में इस समय 1904 कैदी हैं। इनमें सांसद आजम भी एक हैं। वहीं 71 महिलाएं भी यहां बंद हैं। जेल में एक कंट्रोल रूम बना हुआ है। यहां से ही कैदियों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाती है। यहीं से गायत्री मंत्र को बजाया जाता है और कैदी मंत्र का जाप करते रहते हैं।

कई मुकदमों में बंद हैं आजम खान

योगी सरकार में आजम खान के ऊपर कई मुकदमे हो गए थे। इसी के बाद वो जेल में बंद हैं। वो करीब ढाई साल से जेल में हैं और लगातार जमानत का प्रयास भी कर रहे हैं। उनको कई मामलों में जमानत भी मिल चुकी है। हाल ही में सपा नेता ने जेल से ही विधायक का चुनाव लड़ा था और वो जीत भी गए थे।

इससे पहले उनका बेटा अब्दुल्ला आजम जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। बाहर आते ही उसने योगी सरकार पर निशाना साधा था। उसने अपने पिता को झूठे केसों में फंसाने का दावा किया था।

Back to top button