बॉलीवुड

‘मेरे साथ सेक्स करो, तभी मिलेगा काम’ जानें क्या हुआ जब डायरेक्टर ने नरगिस फाखरी को दिया ये ऑफर?

फिल्मी दुनिया जितनी जल्दी किसी को हिट कर देती है। उतनी ही जल्दी भुला भी देती है। बॉलीवुड में कब कौन फर्श से अर्श पर और अर्श से फर्श पर आ जाए, कहा नहीं जा सकता है। कई ऐसे सितारे हैं जो अचानक से गुमनामी में चले जाते हैं। फिर उनको पूछने वाला कोई नहीं होता है और वो गुमनाम हो जाते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ, जो इन दिनों बॉलीवुड से दूर चल रही है। उनको भले ही कोई याद न कर रहा हो लेकिन वो जल्द ही वापसी करने वाली हैं। साउथ की एक फिल्म से वो वापस आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने डायरेक्टर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है जब उनको एक गंदा ऑफर मिला था।

इंटरव्यू में बताया वजन को लेकर ताने सुनने की बात

नगरिस फाखरी बॉलीवुड में आई थीं और अचानकर से छा गई थीं। उनके अभिनय और खूबसूरती की भी तारीफ होने लगी थी। फिर एकाएक वो गायब हो गईं। अब वो फिर वापस आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन को लेकर कई खुलासे किए हैं। इनमें बॉडी शेमिंग भी है।

नगरिस ने बताया कि जब वो भारत आईं तब काफी फिट थीं। हालांकि यहां आने के बाद उनका वजन बढ़ने लगा। इसके बाद लोगों ने उनको तानें मारने शुरू कर दिए थे। जब वो बाहर निकलतीं थीं तो लोग उनके बारे में गंदी बातें करने लगते थे। कुछ लोग तो उनसे कहने लगे थे कि क्या वो गर्भवती हैं।

डायरेक्टर ने सेक्स का दे दिया था ऑफर

उनको बॉडी शेमिंक का शिकार होना पड़ा था। उनके बारे में लोग बात करते थे तो नरगिस को काफी खराब लगता था। नरगिस बताती हैं कि उन्होंने हौसला बनाए रखा और अपने शरीर का ख्याल रखना शुरू किया। काफी वर्कआउट के बाद उन्होंने अपने शरीर को वापस पाया और पहले की तरह ही वो फिट हो गईं।

उन्होंने बताया कि उनको फिल्मों के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा था। वो जहां भी काम के लिए जाती थीं, वहां कई तरह के ऑफर इंतजार कर रहे होते थे। एक बार तो डायरेक्टर ने उनको अजीब सा ऑफर दे दिया था। नरगिस ने खुलासा किया कि डायरेक्टर ने कह दिया था कि उसके साथ सेक्स करो, तभी काम मिलेगा।

मां की सिखाई बातें हमेशा साथ हैं

रॉक स्टार फेम नरगिस फाखरी ने बताया कि उन्होंने ऐसे ऑफर कभी कबूल नहीं किए। इसके पीछे वो अपनी मां की सीख को बताती हैं। वो कहती हैं कि उनकी मां ने हमेशा नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी। वो जहां भी जाती हैं इन मूल्यों को अपने साथ रखती हैं। उन्होंने कहा कि वो पुराने ख्यालों वाली लड़की हैं और इसी में खुश भी हैं।

nargis fakhri

वहीं ऐसे ऑफर देने वालों पर भी उन्होंने खुलकर बात की। नरगिस ने कहा कि जब कुछ लोगों को पावर और पैसा मिल जाता है तो वे उसका गलत प्रयोग करने लग जाते हैं। ऐसा करके वो भले ही मशहूर हो जाएं फिर भी अंदर से खोखले ही रहते हैं। अभिनेत्री तेलुगू फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू में नजर आने वाली हैं।

Back to top button