बॉलीवुड

क्या है अल्लू अर्जुन और ‘666’ का राज, मोबाइल से लेकर एक्टर की कार तक में रहता है ये नंबर

साउथ फिल्मों के सुपर स्टार इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। उनकी एक्टिंग और एक्शन के तो अब हिन्दी राज्यों के दर्शक भी दीवाने हो चुके हैं। चाहे अभिनेता प्रभास हों या यश हों। वैसे साउथ स्टार्स की जब भी बात होती है, अल्लू अर्जुन का नाम जरूर सामने आता है। वो इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं।

अल्लू अर्जुन का आज यानि 8 अप्रैल को जन्मदिन है। उन्होंने हाल ही में फिल्म पुष्पा से धमाल कर दिया था। उनकी फिल्म ने बॉलीवुड की कई फिल्मों की कमाई पर ब्रेक ही लगा दिया था। उनके बारे में एक रोचक बात आपको पता नहीं होगी। उनका और 666 नंबर के कनेक्शन का क्या राज है। अगर आपको नहीं पता तो चलिए हम बताते हैं।

कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं अर्जुन

अल्लू अर्जुन शुक्रवार को 39 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर फैन्स उनको खूब विश कर रहे हैं। देश ही नहीं विदेश से भी उनके लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। वो कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इनमें पुष्पा तो है ही, साथ ही सूर्य द सोल्डर से लेकर डीजे और न जाने कितने फिल्में शामिल हैं जो कमाल कर चुकी हैं।

कम ही लोगों को पता होगा कि फिल्मों में गुस्से में नजर आने वाले अल्लू असल जिन्दगी में बेहद शांत किस्म के इंसान हैं। वो बहुत भोले और स्वीट हैं। जब अल्लू से उनके फेवरेट स्टार के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने शाहरुख का नाम लिया था। हालांकि उनकी और शाहरुख की कभी मुलाकात नहीं हुई है।

allu arjun film

क्या है अल्लू और 666 का राज

आप अगर अभिनेता के फैन हैं तो आप भी जानते होंगे कि उनको 666 नंबर से बेहद लगाव है। उनका मोबाइल हो या कार, 666 नंबर जरूर नजर आता है। उनकी वैनिटी वैन में भी ये नंबर जरूर दिखाई देता है। उनके मोबाइल का अंतिम नंबर भी 666 पर ही समाप्त होता है। वैसे इस नंबर को शैतान का नंबर माना जाता है।

वहीं अल्लू अर्जुन से जब इस नंबर का राज पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया था। अभिनेता का कहना था कि इस नंबर से उनका बहुत लगाव है। अल्लू ने कहा था कि कुछ लोग भले ही इसे शैतान का नंबर कहते हों लेकिन उनके लिए 666 नंबर शांति और स्टाइल का प्रतीक है। इसी वजह से ये उनके साथ ही रहता है।

allu arjun and sneha reddy

स्नेहा रेड्डी से की है शादी

अभिनेता की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। दोनों ने 6 मार्च साल 2011 में शादी की थी। कम ही लोगों को पता होगा कि स्नेहा से शादी के लिए अल्लू ने काफी पापड़ बेले थे। उनकी पहली मुलाकात दोस्त की शादी में हुई थी। पहली बार में ही स्नेगा से उनको मोहब्बत हो गई थी और उन्होंने स्नेहा का नंबर भी ले लिया था।

स्नेहा उस समय अमेरिका से पढ़कर लौटी थीं। स्नेहा के पिता अल्लू से उनकी शादी नहीं करना चाहते थे। हालांकि दोनों ने ही एक दूसरे के परिवार को खूब मनाया। तब जाकर दोनों की शादी हो सकी थी। आज दोनों अच्छी जिन्दगी गुजार रहे हैं। दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम अयान और अरहा हैं।

Back to top button