बॉलीवुड

दिलीप कुमार की मौत के बाद सायरा बानो का हो गया ऐसा हाल, किसी का फ़ोन भी नहीं उठा रही है

फिल्मी दुनिया के ट्रेजडी किंग अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच में नहीं हैं। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली थी। वैसे तो उनके आखिरी वक्त में सभी साथ थे, फिर भी जो हमेशा उनके साथ साये की तरह रहती थीं वो सायरा बानो थीं। जी हां उनकी पत्नी सायरा जो दिलीप से खुद से भी ज्यादा प्यार करती थीं।

दिलीप कुमार तो नहीं रहे लेकिन अब अपने पीछे वो पत्नी सायरा बानो को छोड़ गए हैं। वो अब पूरी तरह अकेली हो गई हैं। भले ही दौलत की कोई कमी न हो फिर भी सायरा बानो का दिलीप की मौत के बाद क्या हाल हो गया है, ये शायद आपको पता नहीं होगा। बॉलीवुड के सितारों को भी उनकी चिन्ता होने लगी है।

44 साल के दिलीप से हो गया था प्यार

पुराने जमाने के फिल्मों की बात करें तो दिलीप कुमार और सायर बानो दोनों ही सुपर स्टार हुआ करते थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर देती थीं। जहां सायरा अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से लोगों को दीवान बना लेती थीं। वहीं दिलीप कुमार अपनी बेजोड़ अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करते थे।

हालांकि सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि सायरा बानो के दिल पर भी दिलीप राज करने लगे थे। सायरा जब 22 साल की थी, तभी उनको 44 साल के दिलीप से प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने दिलीप से शादी भी कर ली। हालांकि दुनिया ने दोनों के रिश्ते पर उंगलियां उठाईं लेकिन दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार कम नहीं हुआ।

जानें अब क्या हो गया सायरा का हाल

दिलीप कुमार से सायरा की मोहब्बत इतनी गहरी थी कि वो हमेशा उनके साथ साये की तरह चिपकी रहती थीं। दिलीप साहब लंबे समय से बीमार ही थे। वो व्हील चेयर पर कहीं भी आते थे तो सायरा साथ ही होती थीं। बीमारी के वक्त वो हरदम उनका ख्याल रखा करती थीं। उनसे सच्ची मोहब्बत वो निभाया करती थीं।

हालांकि उनके जाने के बाद अब सायरा का हाल बहुत बुरा है। उनके गम में सायरा बेसुध हो गई हैं। वो अब गुमसुम सी अपनी जिन्दगी गुजार रही हैं। सारी दुनिया से उन्होंने संबंध खत्म कर लिए हैं। वो न किसी से बोलती हैं, न ही किसी से मिलती हैं। इस बात को खुद बॉलीवुड के सितारों ने बताया है।

जानें सितारों ने सायरा का क्या हाल बताया

मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने बताया कि उन्होंने पार्टी में सायरा को बुलाया था। हालांकि न वो आईं और न ही उनके किसी मैसेज का जवाब दिया। वो जब सायरा से मिलने उनके घर गईं, तब भी सायरा ने उनसे मुलाकात नहीं की। कुछ ऐसी ही सच्चाई अभिनेता धर्मेन्द्र भी बता चुके हैं। उन्होंने भी सायरा को फोन किया था लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

धर्मेन्द्र कहते हैं कि सायरा को वो कई बार फोन कर चुके हैं लेकिन वो फोन नहीं उठाती हैं। उन्होंने दुआ की कि उनकी सेहत ठीक हो। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उनके हाल की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी पूनम ने उनको मैसेज किया लेकिन सायरा ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वो हर हाल में सायरा के साथ खड़े हैं।

Back to top button