राजनीतिसमाचार

मुस्लिम शख्स बोला- PM मोदी राम, CM योगी कृष्ण के अवतार हैं, कट्टरपंथियों ने कर दी पिटाई

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी देश में बहुत लोकप्रिय हैं। लोग उनके काम की अक्सर तारीफ करते रहते हैं। मोदीजी के बाद लोकप्रियता में दूसरा नंबर योगीजी का आता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थकों की संख्या भी काफी तगड़ी है। आलम ये है कि सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि कई मुस्लिम लोग भी इनके फैन हैं। हालांकि यूपी के बरेली में एक मुस्लिम शख्स को मोदी और योगी की तारीफ करना बड़ा महंगा पड़ गया।

मोदी-योगी की तारीफ करने पर मुस्लिम शख्स की पिटाई

कामरान (Kamran) नाम के एक युवक का आरोप है कि उसने अपने मोहल्ले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी। लेकिन इस बात से उनके मोहल्ले के लोग गुस्सा हो गए और उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट से उसे सिर में काफी गंभीर चोटे आई है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। यह पूरी घटना शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी इलाके की बताई जा रही है।

कामरान ने पुलिस को बताया कि उसने चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। इस दौरान उसने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ़ भी की थी। वह हमेशा से मोदी और योगी का समर्थक रहा है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम का अवतार बताया था। मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वे देश बहुत अच्छे से चला रहे हैं। लोगों को राशन पानी सबकुछ मिल रहा है। वहीं उसने मुख्यमंत्री योगी की तुलना कृष्ण भगवान से कर दी थी। उन्हें उनका अवतार बताया था।

सिर पर आई गंभीर चोटें

एक मुस्लिम शख्स के मुंह से बीजेपी तारीफ कुछ कट्टरपंथी को बर्दास्त नहीं हुई। उन्होंने उसका विरोध किया। कामरान ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मेरे साथ मारपीट हुई थी। लेकिन अब तो हद ही हो गई। उन्होंने मेरे ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना के बाद कामरान ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से उसकी हेल्प करने की विनती की है। उसने कहा कि मैंने आप लोगों का समर्थन किया था। अब आप भी मेरा साथ दें।

बरहाल कामरान ने पुलिस में अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत दर्ज करवाई है। पाँच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वैसे इस पूरी घटना पर आपकी क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button