दिलचस्प

गोलगप्पे बेचने के लिए रोज पहनता है शूट-बूट-टाई, वजह जान दिल खुश हो जाएगा – Video

कहते हैं कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। वैसे भी सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए सीढ़ियों पर पहला कदम नीचे से ही शुरू होता है। यही वजह है कि आजकल कई पढ़े लिखे युवा भी सड़क पर ठेला लगाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। बल्कि वे इसमें और भी नए प्रयोग कर अपने बिजनेस को दूसरों से अलग बना रहे हैं। अब दिल्ली की सड़क पर सूट-बूट और टाई पहन गोलगप्पे बेचने वाले इस शख्स को ही ले लीजिए।

गोलगप्पे, चाट, आलू टिक्की, दही भल्ला ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यही वजह है कि आपको इनकी दुकाने या ठेले भारत के हर शहर-गांव और गली-मोहल्लों में मिल जाएंगे। आमतौर पर स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों की सोच होती है कि ये गंदा, लोअर क्लास और चीप होगा। लेकिन दिल्ली में एक चाट की दुकान ऐसी भी है जिसने लोगों की यह सोच ही बदल दी है।

सूट-बूट पहन चाट-पकोड़ी बेचता है लड़का

यहां 22 साल का एक लड़का स्ट्रीट फूड को भी रॉयल फ़ील देने की कोशिश कर रहा है। जब हम किसी बड़े रेस्तरां में जाते हैं तो वहां हमे खाना सर्व करने वाले वेटर और शेफ स्टैन्डर्ड ड्रेस में दिखाई देते हैं। उन्हें इस अवतार में देख ग्राहक को भी अच्छा फील होता है। बस इसी आइडिया को इस लड़के ने स्ट्रीट फूड में डाल दिया। वह रोज सूट-बूट और टाई पहन अपना चाट का ठेला खोलता है और लोगों को स्वादिष्ट पकवान परोसता है।

लड़का पंजाब का रहने वाला है। वह पढ़ा लिखा है। इसके पहले कई अच्छे फूड आउटलेट में काम भी कर चुका है। लेकिन कोरोना काल में हर किसी की जॉब पर खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में लड़के ने अपनी मेहनत, लगन, हुनर और कुछ सेविंग्स से एक अलग चीज करने की सोची। आज उसका ठेला फेमस हो गया है। जो यहां एक बार आता है, वह बार-बार आता है।

लोगों को पसंद आया अंदाज

सूट-बूट वाले इस अनोखे ठेले वाले लड़के की स्टोरी यूट्यूबर और फूड व्लॉगर हैरी उप्पल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है। लोगों को लड़के की ये कहानी बड़ी पसंद आ रही है। लड़का इस मुकाम तक कैसे पहुंचा और वह सूट-बूट पहन ये काम क्यों कर रहा है, इसकी अधिक जानकारी के लिए आप पूरा वीडियो देख सकते हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने लड़के की तारीफ में धड़ाधड़ कमेंट्स करना शुरू कर दिए। किसी ने कहा कि आप सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हो। वहीं कोई बोला कि ये लड़का आगे चलकर करोड़पति शेफ बनेगा। वहीं बहुत से लोग लड़के की मेहनत और लगन को देख काफी इंप्रेस हुए।

Back to top button