अध्यात्म

खुशी से नाचेंगी ये 4 राशियां, आज से शुरू हुआ गुड लक, 16 मई तक मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

अच्छे और बुरे दिन, ये दोनों जीवन का हिस्सा हैं। कभी हमारे जीवन में सुख अधिक रहते हैं तो कभी दुख। ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि आपकी राशि व इससे जुड़े ग्रह नक्षत्र इन अच्छे बुरे दिनों में अहम भूमिका निभाते हैं। ये ग्रह जब अपनी स्थिति बदलते हैं तो इसका अच्छा या बुरा असर राशियों पर पड़ता है। आज यानि 7 अप्रैल को मंगल ग्रह अपनी राशि बदल रहा है।

मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। ये यह पॉवर, एनर्जी, जमीन, बहादुरी जैसी चीजों का कारक होता है। मंगल 7 अप्रैल को कुम्भ राशि में गोचर कर रहा है। यहां ये 16 मई तक रहने वाला है। इसके बाद मीन राशि में चला जाएगा। ऐसे में 16 मई तक 4 राशियों की किस्मत के ताले खुले रहेंगे। इनकी लाइफ में कई अच्छे बदलाव आएंगे।

मेष राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इससे इनका भाग्य रातोंरात पलट जाएगा। किस्मत हर मौके पर इनका साथ देगी। ये जिस भी काम में हाथ लगाएंगे वह आसानी से पूरा हो जाएगा। ऑफिस में इनके काम की तारीफ होगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में ग्राहकी बढ़ेगी। शत्रु की सभी चालें फेल होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मिथुन राशि

मंगल के गोचर का मिथुन राशि पर शुभ असर पड़ेगा। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। चारों तरफ से पैसा आएगा। घर में खुशियों की एंट्री होगी। लाइफ पार्टनर से संबंध मधुर होंगे। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये सही समय है। मकान या वाहन की खरीदी के लिए योग उत्तम है। पुराने रुके कार्य भी समय पर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

मंगल का राशि बदलना कर्क राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। पैसा तो आएगा ही, साथ में अच्छी किस्मत और सुख समेत कई लाभ होंगे। परिवार में एक खुशी का माहौल रहेगा। कोई शुभ समाचार दिल खुश कर देगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर दिल को अच्छा लगेगा। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए समय शुभ है।

कुंभ राशि

मंगल का राशि परिवर्तन कुम्भ राशि के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा। आपके जीवन के सभी दुख दूर होंगे। सभी समस्याओं का अंत होगा। दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। पैसों की कोई दिक्कत नहीं होगी। जॉब हो या बिजनेस हर जगह लाभ होगा। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। दोस्तों व समाज में इज्जत बढ़ेगी। अपनों का प्यार और सहयोग मिलेगा। विवाह का योग बन सकता है।

Back to top button