बॉलीवुड

Pushpa 2 Update: अल्लू अर्जुन की इस एक्टर से होगी जबरदस्त भिड़ंत, सामंथा फिर आएंगी नजर!

साउथ फिल्मों ने इन दिनों हिन्दी भाषी राज्यों में भी तहलका मचा दिया है। पूरा बॉलीवुड साउथ के एक्शन हीरोज के सामने फेल होता नजर आ रहा है। जो भी फिल्में इन दिनों हिट हो रही हैं, उनमें ज्यादातर साउथ मूवीज ही हैं। इस समय भी RRR फिल्म का जलवा बरकरार है। हालांकि इससे पहले पुष्पा फिल्म खूब धमाल मचा चुकी है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिया था कि लोग उसके डायलॉग ही बोलते नजर आ रहे थे। एक बार फिर पुष्पा के दूसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है। वहीं दूसरी मूवी को लेकर भी कई तरह की बड़ी अपडेट सामने आई हैं। आप भी इन अपडेट्स को जरूर जानना चाहेंगे। चलिए हम आपको बताते हैं।

pushpa

बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

रश्मिका मंदाना और अल्लू की पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ दिए थे। रातों रात ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली थी। हैरानी की बात है कि इस फिल्म को जितनी सराहना साउथ में मिली थी, उतनी ही हिन्दी राज्यों में भी मिलती नजर आई थी। लोग इस फिल्म के दीवाने हो गए थे।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक्टिंग हो या फिर फिल्म के एक्शन सीन्स, सब लाजवाब थे। पुष्पा के साथ रिलीज हुई फिल्म 83 भी इसके सामने फीकी पड़ गई थी। अब दर्शकों को पुष्पा 2 का इंतजार है। अब दर्शक इसके आगे की कहानी देखना चाहते हैं कि आखिर दूसरे पार्ट में कौन बाजी मारता है।

इस एक्टर से होगी पुष्पा की भिड़ंत

पुष्पा 2 के बारे में कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इस बार पुष्पा यानि अल्लू की भिड़ंत आईपीएस अफसर से हो सकती है। पिछले पार्ट में ही साफ कर दिया गया था कि फहाद फासिल और अल्लू की भिड़ंत होने वाली है। खबरें हैं कि दूसरे पार्ट में दोनों के बीच कई गजब के एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।

दोनों के बीच एक्शन दिखाकर मेकर्स दर्शकों का ध्यान खींचना चाहते हैं। इसके अलावा भी पुष्पा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार भी सामंथा प्रभु का आइटम सॉन्ग दिखाई दे सकता है। हालांकि खबरें दिशा पटानी को लेकर भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि वो इस बार सामंथा को रिप्लेस कर सकती हैं।

pushpa

तीन गीत बन चुके

पुष्पा 2 की जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। वैसे जानकारों ने फिल्म के गीतों को लेकर भी जानकारी दी है। खबर मिली है कि फिल्म के तीन गीत तैयार भी हो चुके हैं। आपको बता दें कि पहले पुष्पा को दो भागों में नहीं बनाया जाना था। फिर कहानी को देखते हुए इसे दो पार्ट में बनाने का फैसला किया गया था।

इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के काम की भी खूब तारीफ हुई है। उन्होंने एक साधारण सी गांव की लड़की का किरदार किया है जो उनके ऊपर काफी अच्छा भी लग रहा है। इस फिल्म के बाद रश्मिका का करियर ग्राफ भी काफी बढ़ गया है। उनको कई बड़ी- फिल्मों के ऑफर भी आने शुरू हो गए हैं। वैसे रश्मिका को एक्सप्रेशन क्वीन कहा जाता है।

Back to top button