समाचार

हिजाब विवाद में कूदा अल कायदा, ‘अल्लाह हू अकबर’ बोलने वाली जेहादी लड़की के लिए जारी किया वीडियो

कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद का हाईकोर्ट में निपटारा हो गया है। इसके बाद भी विवाद को लगातार तूल दिया जा रहा है। विदेशी ताकतें इस मुद्दे को ठंडा होना नहीं देना चाहती है। इसी वजह से बार-बार इस मामले को लेकर लोगों को उकसाया जा रहा है।

हिजाब विवाद पहले ही विदेशों तक पहुंच गया था। खासकर पाकिस्तान ने इस मुद्दे को फौरन ही लपक लिया था। इसके बाद ओआईसी की बैठक में भी इस मुद्दे का जिक्र छेड़ा गया था। अब इस मामले में अल कायदा ने भी एंट्री ले ली है। आतंकी संगठन ने एक वीडियो बनाकर इस्लामिक नारे लगाने वाली लड़की के लिए कुछ बातें कही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

कर्नाटक के एक कॉलेज में शुरू हुआ हिजाब विवाद बड़ा मुद्दा बन गया था। ये मुद्दा सोशल मीडिया पर उस समय फैल गया था जब एक मुस्लिम लड़की धार्मिक नारे लगाने लगी थी। मुस्कान खान नाम की लड़की हिजाब पहनकर कॉलेज में घुसी थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके विरोध में जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए थे।

इसके जवाब में मुस्कान ने भी अल्लाह हू अकबर के नारे बोलने चालू कर दिए थे। ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस घटना के बाद मुस्कान भी काफी सुर्खियों में आ गई थी। बाद में उसने कहा था कि हिजाब पहनना उसका अधिकार है। वो इसके बिना कॉलेज में नहीं दाखिल होगी।

विवाद में अब अल कायदा की एंट्री

हिजाब विवाद एक बार फिर गरमा सकता है। इसकी वजह आतंकी संगठन अल कायदा है। अल कायदा ने भी इस विवाद में प्रवेश कर लिया है। लादेन के बाद संगठन की कमान संभाल रहे अल जवाहरी ने एक वीडियो जारी किया है। 9 मिनट के इस वीडियो में मुस्कान खान की दिल खोलकर प्रशंसा की गई है।

ये वीडियो अल कायदा की आधिकारिक वेबसाइट शबाब मीडिया की ओर से जारी किया गया है। ये वीडियो वेरिफाइड है और इसमें भारतीय मुसलमानों और मुस्कान का जिक्र है। अल कायदा के इस वीडियो में आतंकी सरगना मुस्कान की तारीफ में लिखी गई एक कविता को पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानें क्या लिखा है अल कायदा ने

आतंकी ने मुस्कान को भारत की महान महिला बताया है। इसी टाइटल से वीडियो डाला गया है। आतंकी बोला है कि सोशल मीडिया से उसे मुस्कान का पता लगा। वो उसके नारे से इतना प्रभावित हो गया है कि उसके लिए कविता लिख दी है। इस कविता को पढ़ने के बाद वो हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों पर हमला बोलते नजर आया।

आतंकी ने हिजाब को रोकने वाले देशों को पश्चिमी देशों का सहयोगी बताया है। जवाहिरी के बारे में 2 साल पहले यानि साल 2020 में खबर आई थी कि वो मर गया है। फिर बाद में उसका एक वीडियो आया जिसमें वो जीवित था। वहीं खबरों की मानें तो आतंकी अफगानिस्तान में कहीं छिपा हुआ है।

Back to top button
?>